Motivational story – New light in life

Short Motivational story हरेक की जिंदगी में एक कहानी है

Motivational Story : एक 24 साल का लड़का ट्रेन की खिड़की से बाहर देखते हुए चिल्लाया, पापा, ‘वो देखिए पेड़ हमसे पीछे छूट रहे हैं।’

पिता मुस्कुराए। एक युवा दंपत्ति नजदीक ही बैठे थे। उन्हें उस 24 साल के लड़के का बर्ताव बच्चों जैसा लगा। पति-पत्नी ने उसे दयनीय नजरों से देखा। अचानक वह लड़का फिर उत्साह से चिल्लाया, पापा ये बादल हमारे साथ दौड़ रहे हैं। अब दंपत्ति से रहा नहीं गया। पति ने बुजुर्ग पिता से कहा, आप अपने बेटे को किसी अच्छे डॉक्टर को क्यों नहीं दिखाते? पिता मुस्कुराए और बोले… मैंने दिखाया और हम अस्पताल से ही आ रहे हैं, मेरा बेटा जन्म से दृष्टिहीन था, आज ही उसे अपनी आंखों की रोशनी मिली है। पति-पत्नी नि:शब्द हो गए।

सबक : हर एक व्यक्ति की जिंदगी में एक कहानी है। सच्चाई जाने बिना लोगों के बारे में राय मत बनाइए। सच्चाई आपको चकित कर सकती है।

Short motivational story:  अपनी समस्याओं को झाड़िए

एक व्यक्ति का गधा गहरे गड्‌ढ़े में गिर गया। पूरी मशक्कत और हर कोशिश के बावजूद वह गधे को गड्‌ढ़े में से बाहर नहीं निकाल पाया। ऐसे में उसने गधे को जिंदा ही दफनाने का फैसला लिया। उसने ऊपर से गधे पर मिट्‌टी डालना शुरू किया। अब गधे को वजन महसूस हुआ, उसने अपने आपको हिलाकर इसे झाड़ा और थोड़ा ऊपर आया। जितनी ज्यादा मिट्‌टी उसके ऊपर आती गई वह उतना ही ऊंचा आता गया। दोपहर तक गधा गड्‌ढ़े से बाहर था और हरे भरे चरागाहों में घास चर रहा था।

सबक : अपनी समस्याओं को झाड़ने और उनसे सीखने के बाद ही आप सफलता की ओर बढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें:

महाराणा प्रताप की जीवनी और हल्दीघाटी का सच

मंसूर हल्लाज की जीवनी और अनहलक का किस्सा

अमीर खुसरो की जीवनी और पहेलियां

सिकन्दर की जीवनी और पोरस से लड़ाई

Leave a Reply