interesting facts about Ravana in Hindi – रावण का अर्थ

रावण का शरीर आज भी है मौजूद?

रावण रामायण का प्रमुख खलनायक है, जिसका दशहरे के मौके पर हर साल पुतला जलाया जाता है और संसार को यह संदेश दिया जाता है कि व्यक्ति के बुरे और अच्छे कर्म हमेशा याद रखे जाते हैं। Ravana और राम की कथा को लेकर महर्षि वाल्मिकी ने रामायण की रचना की तो तुलसीदास जी ने रामचरित मानस की रचना की।

दोनों ही पुस्तकों में रावण को दशानन और लंकापति के नाम से संबोधित किया गया है। हालांकि कथाओं में कुछ फर्क मिलता है। हम यहां आपको रावण के बारे में बहुत सारी रोचक जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं।

कौन था लंकापति रावण?- details of ravana

  1. लंकापति रावण महर्षि विश्रवा और राक्षस कन्या केकसी का ज्येष्ठ पुत्र था।
  2. विश्रवा की दूसरी पत्नी देववर्णिणी से उनका एक और पुत्र कुबेर हुए, जिन्होंने लंका का निर्माण किया। इसी लंका पर आक्रमण करके Ravana ने कुबेर को वहां से भगा दिया।
  3. ravana and kuber – कुबेर ने रावण से हारने के बाद देवलोक में इंद्र की शरण ली। देवराज इंद्र ने कुबेर को देवताओं के कोष का अधिकारी या कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। तब से कुबेर को धन के देवता के पर पूजा जाने लगा।
  4. रावण को अपना प्रसिद्ध पुष्पक विमान यक्षराज कुबेर से मिला था।
  5. Ravana के दो छोटे भाई कुंभकर्ण और विभीषण थे। तीनों ने भगवान ब्रह्मा और शिव की अराधना कर शक्ति अर्जित की।
  6. रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अपने सिर का दान कर दिया और उसे धड़ से अलग कर दिया। भगवान शिव ने उसे दशानन (ravana and shiva) होने का वरदान दिया।
  7. Ravana की पत्नी का नाम मंदोदरी (ravana wife name) था, जो मय राक्षस की पुत्री थी।
  8. उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा से 10 किलोमीटर दूर स्थित एक गावं बिसराख के लोगों का दावा है कि रावण के पिता विश्रवा के नाम इस स्थान का नामकरण हुआ है और Ravana ने यहीं पर जन्म लिया है लेकिन रामायण और रामचरितमानस में Ravana का जन्मस्थान लंका (ravana birth place) ही बताया गया है।
  9. Ravana को 6 शास्त्रों और 4 वेदों का ज्ञान था। इस वजह से उसे महापंडित भी कहा जाता है। शिव तांडव स्रोत की रचना भी Ravana ने ही की थी।
  10. यह मान्यता है कि कर्नाटक के महाबलेश्वर मंदिर के लिंग को Ravana ही कैलाश से लेकर आया था जिसे भगवान गणेश ने वहां स्थापित किया।
  11. रावण शब्द का अर्थ है दहाड़ाने वाला। दरअसल यह संस्कृत शब्द रोरावण का संक्षिप्त रूप है।
  12. Ravana के नाना का नाम सुमाली था। उसके 10 मामा और 3 मौसियां भी थी। उसके मामा माल्यवान ने राम और लक्ष्मण के साथ युद्ध किया। एक मामा माली का वध स्वयं विष्णु ने किया था।
  13. रावण के बारे में यह प्रसंग भी आता है कि वह सीता स्वयंवर में भी भाग लेने गया था लेकिन शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाने में उसे शिव का अपमान प्रतीत हुआ और वह धनुष को नमस्कार करके ही लौट गया।
  14. Ravana और वानरराज बालि का युद्ध हुआ तो रावण को पराजय का सामना करना पड़ा। मान्यता है कि बालि ने Ravana को छह मास तक अपनी कांख में ​दबाए रखा था।
  15. Ravana की बहन का सुपर्णनखा था, जिसके पति का वध स्वयं रावण ने किया था। बाद में इसी सुपर्णनखा का नाक लक्ष्मण ने काटा था और Ravana ने प्रतिशोध लेने के लिए सीताहरण किया था।
  16. रावण की नानी का नाम केतुमती और नाम सुमाली था।
  17. ravana death place- श्रीलंका के नागकुल के लोगों का मानना ​​था कि Ravana की मृत्यु क्षणिक है, वह फिर से जीवित होगा। उन्होंने Ravana को पुनर्जीवित करने के लिए कई बार कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने Ravana के शरीर की रक्षा के लिए तरह-तरह के रसायनों का इस्तेमाल किया और उसे ममी के रूप में रखा।
  18. ravana dead body – श्रीलंका के रागला के घने जंगलों में Ravana के शरीर को ममी के रूप में संरक्षित है, जिसकी रक्षा भयंकर सांपों और जानवरों द्वारा की जाती है। 18 फीट लंबे ताबूत में बंद रागला के घने जंगल में 8 हजार फीट की ऊंचाई पर एक गुफा है, जहां रावण ने तपस्या की थी। कहा जाता है कि इस गुफा में Ravana की ममी मौजूद है।

  19. Ravana brother name-  आठ भाइयों के नाम कुबेर, कुंभकर्ण, विभीषण, खर, दूषण, अहिरावण, कुंभीनी, सहस्त्र रावण और बहन का नाम सुपर्णनखा था।
  20. Ravana के पुत्रों के नाम मेघनाथ, अतिकाय, अक्षयकुमार, नरांतक, देवातंक और त्रिशरा था।
  21. ravana a brahmin रावण को कान्यकुब्ज ब्राह्मण अपना वंशज मानते हैं। मध्यप्रदेश के विदिशा के कान्यकुब्ज ब्राह्मण उसकी पूजा करते हैं।
  22. is ravana a god – भारत, श्रीलंका और थाइलैण्ड में कई स्थानों पर रावण के मंदिर स्थित है। मध्यप्रदेश के विदिशा में रावणग्राम, दशानन मंदिर, कानपुर, उत्तरप्रदेश, रावण मंदिर,​ बिसरख, ग्रेटर नोएडा, उत्तरप्रदेश, काकीनाडा रवण मंदिर, आंध्रप्रदेश, मंदसौर, मध्यप्रदेश, मंडोर रावण मंदिर, जोधपुर, राजस्थान और बैजनाथ मंदिर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में रावण के मंदिर है।
  23. Ravana ने एक ग्रंथ रावण संहिता की रचना की। इसके अलावा उसे रावणबेथ और रावणभाष्य का रचनाकार भी माना जाता है।

यह भी पढ़े:

महाकालेश्वर मंदिर का पौराणिक महत्त्व, दर्शन, भस्म आरती

देवास टेकरी वाली माताजी की कहानी

खाटू श्याम जी की कथा

रामदेव जी की कथा

कैसे पहुंचे रामदेवरा

Leave a Reply