Doordarshan Famous Serials- दूरदर्शन के धारावाहिक

दूरदर्शन के सबसे ज्यादा पसंद किए गए धारावाहिक – DD National serial of 1980’s

दूरदर्शन Doordarshan serials 1980 के दशक से ही भारत में मनोरंजन का सबसे बड़ा जरिया था. यह वह दौर था जब दूरदर्शन को कोई चुनौती देने के बारे में सोच भी नहीं सकता था. उसके कृषि दर्शन कार्यक्रम को भी बड़ी संख्या में दर्शक मिलते थे जो सिर्फ किसान भाइयों के लिए प्रसारित किया जाता था.

इसक बाद एक ऐसा दौर आया जब ​दूरदर्शन शिक्षाप्रद कार्यक्रमों से इतर दर्शकों के लिए मनोरंजक कार्यक्रम प्रसारित करने लगा. दूरदर्शन के धारावाहिकों को बहुत सफलता मिली. यहां हम दूरदर्शन के दूरदर्शन ओल्ड सीरियल doordarshan old serial सबसे ज्यादा देखे जाने वाले दूरदर्शन सीरियल लिस्ट Doordarshan serial list के बारे में रोचक जानकारी दे रहे हैं.

1. रामायण- Ramayan old doordarshan serial

रामायण सीरियल वाल्मिकी द्वारा लिखे गए महाकाव्य को पर्दे पर उतारने का काम रामानंद सागर ने किया. अरूण गोविल ने इस सीरियल में राम का किरदार निभाया. सीता के ​किरदार को दीपिका चिखलिया ने निभाया.

हनुमान जी के किरदार को भारत के प्रख्यता ​पहलवान और अभिनेता दारा सिंह जी ने पर्दे पर उतारा. रामायण सीरियल के प्रसारण के वक्त हालत यह हो जाती थी कि भारत की सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू लग जाया करता था.

इस सीरियल की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि जब रावण वध के बाद इस सीरियल को बंद कर दिया गया तो उत्तर रामायण के प्रसारण के लिए लोगों ने आंदोलन कर दिया और दूरदर्शन को उत्तर रामायण के लिए एक बार फिर से इसका प्रसारण शुरू करना पड़ा.

2. महाभारत- Mahabharat old doordarshan serials

महाभारत सीरियल महान भारतीय महाकाव्य महाभारत पर आधारित था. इस सीरियल का निर्माण बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा द्वारा किया गया. महाभारत सीरियल के संवाद राही मासूम रजा और पंडित नरेन्द्र शर्मा ने लिखे. दूरदर्शन पर महाभारत सीरियल का प्रसारण 2 अक्टूबर 1988 को शुरू किया गया था जो 24 जून 1990 तक चला.

महाभारत में कृष्ण का किरदार नीतिश भारद्वाज द्वारा निभाया गया जिसे लोगों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया गया. मुकेश खन्ना ने भीष्म पितामह का किरदार निभाया और अपने उत्कृष्ट अभिनय से उन्होंने सबका दिल जीत लिया.

अर्जुन का किरदार फिरोज खान ने निभाया और उन्होंने अपने लिये आनस्क्रीन नाम अर्जुन ही स्वीकार कर लिया. इस सीरियल में सभी किरदारो ने अपना रोल इतना अच्छा निभाया कि उनकी वास्तविक पहचान ही गायब हो गई.

महाभारत सीरियल के नाम अपने समय में ज्यादा बड़ा दर्शक वर्ग होने का रिकॉर्ड बनाया. ब्रिटेन में बीबीसी ने इस सीरियल का प्रसारण किया तो वहां भी लाखों की संख्या में इस सीरियल को व्यूवरशिप मिली. महाभारत को दूरदर्शन का सबसे सफल धारावाहिक होने का खिताब प्राप्त है.

3. बुनियाद – Buniyad doordarshan old serials

बुनियाद सीरियल दूरदर्शन के शुरूआती धारावाहिकों में से एक था। इसकी पटकथा मनोहर श्याम जोशी ने लिखी थी। रमेश सिप्पी ने इस धारावाहिक का निर्देशन किया था। 1986 में इसका प्रसारण प्रारंभ किया गया था।

यह बंटवारे पर आधारित एक कथा ​थी जिसमें अपनों के बिछड़ जाने और जन्मभूमि की याद को केन्द्र में रखा गया था। इस कहानी के मुख्य पात्र हवेलीराम का किरदार आलोक नाथ ने, लाजो की भूमिका अनिता कंवर ने और वीरांवाली का किरदार किरण जुनेजा ने निभाया।

कंवलजीत जिन्होंने इसमें सतबीर का किरदार निभाया। इससे उन्हें पहचान मिली। महेश भट्ट की पत्नी सोनी राजदान ने बुनियाद सीरियल में लोचन का किरदार निभाया।

4. हम लोग – Hum Log Doordarshan Serial

हम लोग भारत का पहला डेली सोप सीरियल माना जाता है। हालांकि उसका प्रसारण सप्ताह में दो बार होता था लेकिन ऐसा करने वाला यह पहला धारावाहिक था। हम लोग का सूत्रधार बॉलीवुड के नायक अशोक कुमार को बनाया गया। इस सीरियल का लेखन भी मनोहर श्याम जोशी ने किया था।

हम लोग सीरियल के मुख्य किरदार बशेरराम को पर्दे पर विनोद नागपाल ने उतारा। लल्लू का किरदार राजेश पुरी ने निभाया। इसके सभी किरदारों ने जनता का खूब मनोरंजन किया। दिव्या सेठ द्वारा निभाए गए मंझली ​के किरदार ने एक सशक्त स्त्री की भूमिका को पर्दे पर बखूबी उतारा। 1984 में इस सीरियल का प्रसारण शुरू हुआ और इसके कुल 154 एपीसोड्स दिखाए गए।

5. नीम का पेड़ – Neem ka Ped Serial Doordarshan

नीम का पेड़ सीरियल राही मासूम रजा के उपन्यास पर आधारित था। इसमें बुधैया के प्रमुख किरदार पंकज कपूर ने निभाया। 1991 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले इस सीरियल का निर्देशन गुरबीत ग्रेवाल ने किया था। यह एक मजदूर की कहानी है जो एक जमींदार के यहां अपना शोषण करवा रहा है।

राही मासूम रजा के लिखे इस उपन्यास में उत्तर प्रदेश के ग्रामीण जीवन की झलक मिलती है। नीम के पेड़ सीरियल का शीर्षक गीत ‘मूंह की बात सुने हर कोई, दिल के दर्द को जाने कौन’ भी राही मासूम रजा का ही लिखा हुआ है। इस सीरियल से पंकज कपूर को बतौर अभिनेता पहचान मिली।

6. शांति एक घर की कहानी – Shanti Ek Gher ki kahani Serial

शांति एक घर की कहानी एक स्त्री के दमदार किरदार को पर्दे पर उतारने वाला पहला भारतीय डेली सोप था। इस शो में शांति का मुख्य किरदार मंदिरा बेदी ने निभाया था। उनकी तीर वाली बिंदी लूक को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

मंदिरा ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। 1994 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले सीरियल शांति एक घर की कहानी के कुल 780 एपीसोड्स प्रसारित हुए।

7. स्वाभिमान – Swabhimaan old Doordarshan Serial

स्वाभिमान सीरियल बड़े पैमाने और बड़े पर्दे के लिहाज से बनाया गया दूरदर्शन का पहला सीरियल था। इसका लेखन शोभा डे ने किया था और इसका शीर्षक गीत ‘एक पल है जिंदगी’ सुनीता राव ने गाया था।

स्वाभिमान सीरियल का एक और पार्श्व गीत शान ने गाया था। इसके 500 एपीसोड्स का प्रसारण 1994 से 1997 तक किया गया। यह पहला सीरियल था जिसे मल्टी कैमरा और बड़े पैमाने पर फिल्माया गया। आशुतोष राणा ने स्वाभिमान सीरियल से ही अपने अभिनय की शुरूआत की। इसमें उन्होंने एक गैंगस्टर का रोल निभाया था।

8. करमचंद – Karamchand Jasoos Serial

करमचंद सीरियल दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाला पहला जासूसी सीरियल था। इस सीरियल में करमचंद जासूस का किरदार पंकज कपूर ने निभाया था। उनकी सेक्रेट्री किटी का किरदार सुष्मिता मुखर्जी ने निभाया।

इसमें पंकज कपुर के गाजर खाने के अंदाज को दर्शको ने बहुत पसंद किया। करमचंद सीरियल की लोकप्रियता का प्रसारण दूरदर्शन पर 1985 में किया गया। केबल टीवी आने के बाद सोनी ने 2007 में एक बार फिर इसे नये सिरे से दर्शकों के सामने रखा लेकिन पहले की तरह इसे सफलता नहीं मिली।

9. मुंगेरीलाल के हसीन सपने – Mungerilal Ke Hasin Sapney Serial

मुंगेरीलाल के हसीन सपने सीरियल ने दूरदर्शन के हास्य पुट वाले धारावाहिकों में अलग पहचान बनाई। इसके मुख्य किरदार मुंगेरी लाल को पर्दे पर रघुवीर यादव ने उतारा।

उन्होंने इस किरदार को इतनी खूबसूरती के साथ निभाया कि इस सीरियल के प्रसारण के तीन दशक बाद भी उन्हें इसी किरदार के लिए याद किया जाता है। इस सीरियल का प्रसारण 1989 से 1990 तक किया गया। इसका लेखन मनोहर श्याम जोशी ने किया था और निर्देशन प्रख्यात निर्देशक प्रकाश झा ने किया था।

10. नुक्कड़ – Nukkad Serial Doordarshan

नुक्कड़ सीरियल सईद मिर्जा और कुंदन शाह द्वारा बनाया गया था और इसके सारे किरदार शहर में रहने वाले गरीब लोगों की जिंदगी के संघर्ष को सामने रखता है। इसका हर किरदार एकदम अलग है।

इन सभी के बीच के संबंधों को बहुत बारीकी से बुना गया है। नुक्कड़ को मनोरंजक के साथ ही सामाजिक सरोकारों को सामने रखने वाला धारावाहिक माना गया। दूरदर्शन पर 1986 से 1987 तक इसका प्रसारण किया गया।

11. उड़ान – Udaan Serial on Doordarshan

उड़ान सीरियल भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी कंचन चौधरी भट्टाचार्य के जीवन पर आधारित था। यह सीरियल उनकी छोटी बहन कविता चौधरी ने निर्देशित किया था। इस सीरियल में उन्होंने अपनी बहन कंचन चौधरी का किरदार भी निभाया था।

यह कहानी एक महिला का लिंगभेद और पूर्वाग्रहों से ग्रस्त समाज में एक स्त्री के संघर्ष को सामने रखता है। इस सीरियल को बहुत पसंद किया गया। दूरदर्शन पर 1989 से 1991 तक उड़ान सीरियल के 30 एपीसोड्स प्रसारित किए गए।

12. मालगुडी डेज – Malgudi Days Serial Doordarshan

मालगुडी डेज सीरियल प्रख्यात उपन्यासकार आर. के. नारायणन के किताब मालगुडी डेज पर आधारित था। इसके शीर्षक गीत के साथ दिखाए जाने वाले कार्टून बहुत लोकप्रिय हुए जिन्हें प्रख्यात कार्टूनिस्ट आर.के. लक्ष्मण ने बनाया था।

इस सीरियल का प्रसारण 1986 में किया गया। इसके कुल 54 एपीसोड्स बनाए गए, जिनका निर्देशन शंकर नाग और कविता लंकेश ने किया था। इसमें मुख्य भूमिका स्वामी को एम. मंजूनाथ ने परदे पर उतारा। अपने अभिनय से उन्होंने खासी पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें:

अरूण गोविल को रामायण में कैसे मिला राम का रोल?

बैटल आफ सारागढ़ी की सच्ची कहानी

क्या है डेमटू कोसिटा गीत का सही मतलब?

नागिन 3 की कहानी का क्या है अगला मोड़?

Leave a Reply