हेल्थ इंश्योरेंस Health Insurance Buying Guide

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने से पहले ध्यान रखें ये बातें – How to Buy Best Health Insurance

हेल्थ इंश्योरेंस खरीदना अब समय की जरूरत बन गया है। समय के साथ महंगे होते इलाज और लग्जरी होते हॉस्पिटल्स को अफोर्ड करना सबके बस की बात नहीं रह गई है। दूसरी तरफ शहरी लाइफ स्टाइल ने बीमारियों में इजाफा किया है और अब लोग पहले की तुलना में ज्यादा गंभीर बीमार पड़ने लगे हैं। कोरोना जैसी महामारी से फिलहाल पूरी दुनिया जूझ रही है। कोई नहीं जानता कि आखिर यह कब खत्म होगी। ऐसे में अगर आपने अभी तक हेल्थ इंश्योरेंस नहीं खरीदा है तो आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना चाहिए और स्वास्थ्य बीमा तुरंत खरीद लेना चाहिए।

हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर अक्सर यह परेशानी सामने आती है कि हमें कौनसा प्लान खरीदना चाहिए और कौन सा हेल्थ इंश्योरेंस हमारे लिए अच्छा रहेगा। इस समस्या के समाधान के लिए हम आपके लिए हेल्थ इंश्योरेंस गाइड लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपने हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट का सही आंकलन कर पाएंगे।

हेल्थ इंश्योरेंस सम्बन्धी अपनी जरूरतों को समझें

हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले यह निर्धारित करें कि आपको किस तरह की पॉलिसी की जरूरत है। इसके लिए आपको चार बातों पर ध्यान देने की जरूरत है:

1. आपके परिवार में कितने सदस्य हैं।
2. सदस्यों की उम्र और परिवार की औसत उम्र क्या है?
3. आपके परिवार के सदस्यों की मेडिकल हिस्ट्री क्या है?
4. आप शहरी या ग्रामीण किस तरह के क्षेत्र में निवास करते हैं।

इन चार बातों को देखते हुए आप पूरे परिवार के लिए या फिर प्रति व्यक्ति के हिसाब से पॉलिसी का चयन कर सकते हैं। अगर आपके परिवार में अधिक उम्र के व्यक्तियों की संख्या ज्यादा है तो उनके लिए पॉलिसी अलग और युवाओं के लिए पॉलिसी अलग खरीदने से आप बचत कर सकते हैं और वृद्धों के लिए ज्यादा सुविधायुक्त प्लान भी ले सकते हैं। ये ध्यान रखने वाली बात है कि वृ​द्धों की स्वास्थ्य जरूरतें युवाओं से अलग होती है।

हेल्थ प्लान या हेल्थ पॉलिसी लेने से पहले कंपनी की हिस्ट्री और सर्विस की ले जानकारी

आप ऐसा हेल्थ प्लान लेकर आखिर क्या करेंगे जब इमरजेंसी के दौरान कंपनी आपको अपनी सेवाएं देने से ही मना कर दें। हालांकि ऐसा कम ही होता है क्योंकि सभी कंपनियों को आईआरडीए के कड़े नियमों का पालन करना होता है और पॉलिसी बेयरर की शिकायत पर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाती है। लेकिन ऐसी संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आपको हेल्थ पॉलिसी खरीदते वक्त इन 5 बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. आप जिस कंपनी की पॉलिसी खरीद रहे हैं उसके रिव्यूज कैसे हैं और उसकी सर्विसेज की कितनी तारीफ या बुराई हो रही है। इसके लिए आप आनलाइन फोरम्स पर जाकर ऐसी जानकारियों को चेक कर सकते हैं।

2. पॉलिसी खरीदते वक्त यह जरूर देखें कि वह कंपनी आपको पसंद करने के लिए कितने तरह के हेल्थ प्लान प्रोवाइड करवा रही है।

3. कंपनी की हॉस्पिटल लिस्ट में सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल कितने है, यह जांच कर लें। साथ ही हॉस्टिपटल नेटवर्क लिस्ट में से रेंडमली कुछ हॉस्टिपटल्स में फोन करके यह जांच लें कि उस कंपनी के पॉलिसी होल्डर्स को वह किस तरह की सेवाएं देते हैं।

4. आपके घर के नजदकी हॉस्पिटल्स में से कौन—कौन से अस्पताल कंपनी के हॉस्पिटल नेटवर्क की लिस्ट में है क्योंकि इमरजेंसी में आपको सबसे नजदीकी हॉस्पिटल की सेवाएं लेनी है।

5. पॉलिसी में दी जा रही सुविधाओं को किन शर्तों पर दिया जाएगा, इसे बहुत सावधानी से देखा जाना चाहिए।

अपने हेल्थ इंश्योरेंस प्लान को जानिए

हेल्थ प्लान की भरमार को देखकर अक्सर हम कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर हमें कौनसा हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट खरीदना चाहिए? यहां हम आपको यह समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि किस तरह हेल्थ पॉलिसीज आपको किस तरह की सेवाएं देती हैं। मोटे तौर पर पॉलिसी 3 तरह की होती है:

1. हॉस्पिटलाइजेशन प्लान: ये प्लान सिर्फ तभी आपको सुरक्षा प्रदान करता है जब आप इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होते हैं। यह सिर्फ इंडोर खर्च को ही वहन करता है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद और पहले हुए खर्च को रिम्बर्स नहीं करते हैं।

2. फैमिली फ्लोटर: इस प्लान में हॉस्पिटलाइजेशन होने से पहले और बाद के खर्च को वहन करता है और एक ही प्लान से आप पूरे परिवार को हेल्थ फे​सेलिटी उपलब्ध करवा सकते हैं।

3. हॉस्पिटल डेली कैश बेनीफीट प्लान: इस प्लान में हॉस्पिटलाइजेशन का प्री और पोस्ट कॉस्ट को मिलता ही है। साथ में इसके साथ आपको रोज कैश बेनीफिट अमाउंट ​भी मिलता है जो आपके बीमार होने के कारण आपके काम के प्रभावित होने से प्रभावित होने वाले आय की भरपाई करती है।

प्लान खरीदन से पहले देखें कि आपका प्लान क्या इन बातों को कवर करता है?

हेल्थ इंश्योरेंस प्लान वैसे तो बेसिक इंडोर सुविधाएं तो उपलब्ध करवाता है लेकिन अगर नीचे बताई गई सुविधाएं भी अगर कवर होती हो तो वह प्लान सबसे बेहतरीन माना जाएगा:

1. क्या आपका प्लान हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले और डिस्चार्ज होने के बाद भी बीमारी का खर्च वहन कर रहा है?

2. क्या आपका हेल्थ प्लान डे—केयर प्रोसिजर्स को कवर करता है?

3. क्या आपका हेल्थ इंश्योरेंस कैशलेस फेसिलिटी उपलब्ध करवाता है?

4. क्या आपकी हेल्थ पॉलिसी आपकी पॉलिसी पूर्व स्वास्थ्य समस्याओं को कवर करता है?

5. क्या आपका प्लान चाइल्ड बर्थ और मै​टरनिटी को कवर करता है?

6. क्या आपका प्लान एक्सीडेंट कवर करता है?

7. क्या आपका प्लान डेली कैश बेनीफिट को कवर करता है?

8. क्या आपका हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इमरजेंसी और अनप्लान्ड एडमिशन को कवर करता है?

9. क्या आपकी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी एलोपैथिक के साथ ही आयुर्वेदिक और दूसरी चिकित्सा पद्धतियों को भी कवर करता है?

10. क्या आपका हेल्थ इंश्योरेंस प्लान इनपेंशेन्ट केयर को कवर करता है?

कम प्रीमियम पर भी मिलते हैं अच्छे प्लान – Best Health Insurance Polices in low Premium

आखिर में सबसे महत्वपूर्ण बात प्रीमियम की करते हैं। आपका प्रीमियम इतना ही होना चाहिए कि वह आपके लिए बोझ न बन जाए। अगर आपके परिवार में युवा व्यक्तियों की संख्या अधिक है तो आपको औसत ​प्रीमियम वाले फ्लोटिंग प्लान चुनने चाहिए। अगर आपके परिवार में वृद्ध अधिक हैं तो आपको हाई प्रीमियम वाले प्लान चुनने चाहिए।

यह भी पढ़ें:

औषधिय पौधे जिनकी खेती बना देगी करोड़पति

निवेश करें धारा 80 सी में, बचाए इंकम टैक्स

कैसे करें घर में रंगीन मछली पालन का व्यवसाय?

इंकम टैक्स रिटर्न भरते समय न करें ये गलतियां

कैसे जाने अपना सिबिल स्कोर?

Leave a Reply