hindi muhavare Start with GA – ग से मुहावरे

Hindi Muhavare with Meanings and Sentences- हिंदी मुहावरा कोष

मुहावरे की परिभाषा—क्या होते हैं मुहावरे?

ग से शुरू होने वाले मुहावरे- मुहावरे भाषा को सुंदर और लावण्यमय बनाने का काम करते हैं. मुहावरों की मदद से एक लंबी और नीरस बात को रोचक बनाया जा सकता है. बहुधा अभिधा, लक्षणा और व्यंजना शब्दशक्तियों के उपयोग से मुहावरों का निर्माण किया जाता है. मुहावरे और लोकोक्तियां लोक मानस द्वारा निर्मित छोटी कविताएं हैं जो कम शब्दों में बड़ी बात कहने में सहायता करती है.

Muhavare in Hindi – ग से मुहावरे

मुहावरा:गजब करना
अर्थ:आश्चर्य का काम करना।
वाक्य में प्रयोग:आपने तो गजब कर दिचया, हम तो समझते थे कि आप इस फन में कोरे ही हैं।

मुहावरा: गज-भर की छाती होना
अर्थ: उत्साह बढ़ना।
वाक्य में प्रयोग:परीक्षक के प्रश्नों के उत्तर देने में राम घबरा रहा था, यह मास्टर साहब के आते ही उसकी गजभर की छाती हो गई।

मुहावरा:गठरी मारना
अर्थ:अन्याय से किसी का धन ले लेना।
वाक्य में प्रयोग:अपनी हिम्मत से कौन अमीर बनता है, जो दूसरों की गठरी मार ले वही अमीर है।

मुहावरा:गड़ जाना
अर्थ:झेंपना, लज्जित होना।
वाक्य में प्रयोग:हाकिम के सवालों का जवाब देती हुई वह जमीन में गड़ी जाती थी।

मुहावरा:गडे़ मुर्दे उखाड़ना
अर्थ:दबी-दबाई या पुरानी बात ले बैठना।
वाक्य में प्रयोग:अब तुम दोनों की सुलह हो गई, अब फिर पिछली बातों को छेड़कर क्यों गड़े मुर्दे उखाड़ते हो?

ग से मुहावरे

मुहावरा:गत बनाना
अर्थ:पीटना।
वाक्य में प्रयोग:जूतों से वह गत बनाऊंगा कि जन्म भर याद रखोगे।

मुहावरा:गत हांकना
अर्थ:व्यर्थ बात करना।
वाक्य में प्रयोग:गप्पे हांकना ही आता है, कुछ काम करके दिखाओ तो जानें।

मुहावरा:गरदन उठाना
अर्थ:प्रतिवाद करना।
वाक्य में प्रयोग:जब तक तुम गरदन नहीं उठाते तब तक वह अत्याचार करता ही जायेगा।

मुहावरा:गरदन झुकाना
अर्थ:आज्ञाकारी, नम्र या अधीन होना।
वाक्य में प्रयोग: उनको देखते ही तुम सब की गरदनें झुक जाती हैं।

मुहावरा:गरदन पर छुरी फेकना
अर्थ:अत्याचार करना।
वाक्य में प्रयोग:पूंजीपति सदा मजदूरों की गरदन पर छुरी फेरते रहे हैं।

मुहावरा:गरदन पर सवार होना
अर्थ:पीछा न छोड़ना।
वाक्य में प्रयोग:जब देखों गरदन पर सवार रहते हो, जैसे मुझे कुछ और काम ही नहीं हैं।

मुहावरा:गरदन हिलाना
अर्थ:इनकार करना।
वाक्य में प्रयोग:मैंने पूछा- आओगे? उन्होंने गरदन हिला दी और चले गये।

मुहावरा:गरम होना
अर्थ:नाराज होना।
वाक्य में प्रयोग:तुम तो जरा-जरा सी बात में गरम हो जाते हो।

मुहावरा:गला काटना
अर्थ:अत्यन्त कष्ट पहुंचाना, अन्याय करना।
वाक्य में प्रयोग:वह तो असामियों का गला काटता है।

मुहावरा:गला घोंटना
अर्थ:जबरदस्ती करना।
वाक्य में प्रयोग:गला घोंट कर कोई किसी से कब तक काम ले सकता है?

ग से मुहावरे

मुहावरा:गला छूटना
अर्थ:छुटकारा मिलना।
वाक्य में प्रयोग:दरोगा को 50 रूपये दिये तब जाकर गला छूटा।

मुहावरा:गला फंसना
अर्थ:बंधन में पड़ना, विवश होना।
वाक्य में प्रयोग:जब आदमी का गला फंसता है तब वह सब कुछ करने को तैयार हो जाता है।

मुहावरा:गला फंसाना
अर्थ:आपत्ति में फंसना, संकट में डालना।
वाक्य में प्रयोग:हमारा गला फंसा कर आप चलते बने।

मुहावरा:गले का हार
अर्थ:अतिप्रिय, जो कभी जुदा न किया जा सके।
वाक्य में प्रयोग:इस समय वह राजा साहाब के गले का हार हो रहा है।

मुहावरा:गले पड़ना
अर्थ:इच्छा न होने मिलना।
वाक्य में प्रयोग:झण्डियां लगाने का काम मेरे गले पड़ा है।

मुहावरा:गये नमाज छुड़ाने रोजा गले पड़ा
अर्थ:गले मढ़ना बांधना वा डालना।
वाक्य में प्रयोग:इतने दिन बरत कर अब इसे मेरे गले मढ़ने आये हो?

मुहावरा:गहरी छनना
अर्थ:आमोद प्रमोद में समय कटना।
वाक्य में प्रयोग:आज कल तो खूब गहरी छनती है न?

मुहावरा:गांठ कतरना या काटना
अर्थ:जेब कतरना।
वाक्य में प्रयोग:राह चलते चलते उसकी गांठ कतर ली गई।

मुहावरा:गांठ का पूरा
अर्थ:मालदार।
वाक्य में प्रयोग:अक्ल का अन्धा और गांठ कापूरा मालिक मिलने पर नौकरों को स्वर्ग मिल जाता है।

मुहावरा:गांठ में बांधना
अर्थ:अच्छी तरह याद रखना।
वाक्य में प्रयोग:मेरी बात गांठ में बांध लो, यह लड़का अवश्य किसी न किसी दिन ऊंचे पद पर पहुंच जायगा।

ग से मुहावरे

मुहावरा:गागर में सागर भरना
अर्थ:बहुत लंबे-चैडे़ विषय को थोडे़ शब्दों में कह देना।
वाक्य में प्रयोग:पाणिनि ने अष्टाध्यायी क्या बनाई है, गागर में सागर भर दिया है, सारा संस्कृत व्याकरण उसमें आ गया है।

मुहावरा:गाढे़ का साथी
अर्थ:संकट के समय का मित्र।
वाक्य में प्रयोग:सच्चा मित्र वही है, जो गाढे़ का साथी हो।

मुहावरा:गाल बजाना
अर्थ:डींग मारना।
वाक्य में प्रयोग:वह कर-धर तो कुछ सकता नहीं, खाली गाल बजाना जानता है।

मुहावरा:गिन-गिन कर दिन काटना
अर्थ:बहुत कष्ट से दिन बिताना।
वाक्य में प्रयोग:तुम्हारे वियोग में वह गिन-गिन कर दिन काट रही है।

मुहावरा:गिन-गिन कर पैर रखना
अर्थ:बहुत धीरे-धीरे चलना।
वाक्य में प्रयोग:तुम तो गिन गिन कर पैर रख रहे हो, इस तरह घर कब पहुंचोगो?

मुहावरा:गिरगिट की तरह रंग बदलना
अर्थ:एक सिद्धान्त पर स्थिर न रहना।
वाक्य में प्रयोग:इनका क्या विश्वास? ये तो गिरगिट की तरह रंग बदलते है।

मुहावरा:गुड़ गोबर कर देना
अर्थ:काम बिगाड़ देना।
वाक्य में प्रयोग:कम बन ही गया था, तुम ने आकर सब गुड़ गोबर कर दिया।

मुहावरा:गुदड़ी का लाल
अर्थ:कोई ऐसा धनी या गुणी जिस के रूप रंग आदि से उसका धन या गुण प्रकट न हो।
वाक्य में प्रयोग:हरिमोहन गूदड़ नहीं, गुदड़ी का लाल है।

मुहावरा:गुरू घंटाल
अर्थ:बड़ा चालाक, धूर्त।
वाक्य में प्रयोग:वे पूरे घंटाल हैं।

मुहावरा:गुल खिलना
अर्थ:कोई विचित्र बात होना, बखेड़ा खड़ा होना।
वाक्य में प्रयोग:आज वे भी आ गये हैं, देखें अब क्या गुल खिलता है।

मुहावरा:गुलछर्रें उड़ाना
अर्थ:आनन्द करना।
वाक्य में प्रयोग:क्या करोगे पढ़ लिख कर? बाप काफी रूपया छोड़ गया है, खूब गुलछर्रे उड़ाओं।

मुहावरा:गुस्सा पीना
अर्थ:भीतर ही भीतर क्रोध को रोक कर रह जाना।
वाक्य में प्रयोग:तुम्हारे साथ होने के कारण मैं गुस्सा पीकर रह गया, नहीं तो न जाने आज क्या कर बैठता?

मुहावरा:गूंगे का गुड़
अर्थ:ऐसी बात जिसका अनुभव हो पर वर्णन न किया जा सके, ऐसी बात जो कहते न बने।
वाक्य में प्रयोग:अमृत कहा अमित गुन प्रगटै सो हम काह बतावै। सूरदास गूंगे के गुर ज्यों बृझति कहा बुझावैं।

मुहावरा:गोली मारना
अर्थ:तुच्छ समझ कर छोड़ देना।
वाक्य में प्रयोग:गोली मारों ऐसे राज्य को जो भाइयों का वध करने के बाद मिले।

लोकोक्ति:गंगा गये गंगाराम जमुना गये जमुनादास
अर्थ:जिस पुरूष का अपना कोई सिद्धांत न हो और जो जैसा समय देखे वैसा काम निकाल ले।
वाक्य में प्रयोग:यही भी कोई आदमी हे, अपना तो इसका कोई मत नहीं गंगा गये…..।

लोकोक्ति:गंजी यार किसके दम, लगाया खिसके
अर्थ:स्वार्थी मनुष्य किसी के साथी नहीं होते, उनका काम खत्म हाुआ और चल पडे़।
वाक्य में प्रयोग:वह 14 रूपये लेने आया था मैंने ज्यों ही उसे रूपये दिये तयोंही उइ कर चल दिया। मैंने जब उसे कुछ देर बैइने का कहा तो बोला- गंजी यार……..।

लोकोक्ति:गंध खेत खाय और जुलाहा मार जाय
अर्थ:अपराध एक करे ओर दंड कोई दूसरा भुगते तब।
वाक्य में प्रयोग:भला, मैंने तुम्हें क्या कहा था जो तुमने मेरी शिकायत की? लडे़ तुम उससे, उसने गालियां दी, मैंने क्या किया था? तुमने तो वही बात की कि गधा खेत..।

लोकोक्ति:गधा धोने से बछड़ा नहीं होता
अर्थ:कितना भी यत्र करो मनुष्य का स्वभाव नहीं बदलता।
वाक्य में प्रयोग:आप तो व्यर्थ परिश्रम कर रहे हैं, वे हमारे पड़ोसी शुरू से शत्रु चले आये हैं और सदा शत्रु रहेंगे। आप चाहे कितना उपदेश करें किन्तु उनका जब दांव लगेगा वे हमारा बुरा करने से नहीं चुकेंगे, गधा धोने से बछड़ा नहीं होता।

लोकोक्ति:गई मांगने पूत को खो आई भरतार
अर्थ:एक कष्ट से छुटकारा पाने की कोशिश में पहला कष्ट तो न मिटना वरन् एक और कष्ट आ पड़ना।
वाक्य में प्रयोग:मैं गया थ एक हफ्ते की छुट्टी लेने, पर छुट्टी तो दूर रही, उल्टा साहब ने कहा कि तुम्हें आज रात खजाने के साथ लहौर जाना होगा, यह खूब हुआ, गये थे…।

लोकोक्ति:गरीब तेरे तीन नाम झूठा, पाजी, बेईमान
अर्थ:गरीब को लोग बेधड़क इन विशेषणों से अलंकृत कर देते हैं
वाक्य में प्रयोग:गरीब आमदी को सब तरह के दोष लगाये जा सकते हैं। सही कहा गया है कि गरीब तेरे तीन नाम झूठा, पाजी, बेईमान।

लोकोक्ति:गरीबों ने रोजे रक्खे तो दिन ही बड़े हो गये
अर्थ:गरीब को सदा दुःख ही दुःख है।
वाक्य में प्रयोग: महेश ने उधार लेकर बिजनेस शुरू किया था लेकिन उसे वहां भी घाटा मिला। सही ही है कि गरीबों ने रोजे रक्खे तो दिन ही बड़े हो गये।

लोकोक्ति:गवाह चुस्त मुद्दई सुस्त
अर्थ:जिसका काम है वह तो उसके लिए कोई यत्न न करे और दूसरा उसके लिए व्यग्रता दिखावे।
वाक्य में प्रयोग:भला तुम्हें कोई पूछे, तुम इतना क्यों जोर देते हो? देना हमें, लेना लाला रामकृष्ण को, वे हम से कभी मांगते नहीं। हमने उनसे कहा था कि एक हफ्ते तक दे देंगे, उन्होंने मान भी लिया, फिर तुम्हें यहां आकर तू-तू मैं-मैं करने को किसने कहा। वाह, गवाह..।

लोकोक्ति:गाडर पाली ऊन को लागी चरन कपास
अर्थ:किसी काम के लिए किसी को रखा जाय और उल्टा वही नुकसान पहुंचाने लगे तब कहा जाता है।
वाक्य में प्रयोग: हमने इसे अपने यहां इसलिए रखा था कि वह बच्चों को पढ़ा भी देगा साथ ही कारोबार में भी मदद देगा, पर यह तो उल्टा हमारे ग्राहकों को ही भड़काने लगा। यह तो वही हाल हुआ- गाडर पाली ऊन को लागी चरन कपास।

लोकोक्ति:गला कट जाए पर चावल न उगे।
अर्थ:हानि होने पर भी हठ न छोड़ना।
वाक्य में प्रयोग:एक-बस रहने दो, तुम से यह ताला नहीं खुलने का, खामखाह चाकू भी तोड़ लिया है। दूसरा- आप हट जाइये, मैं अब इसे खोलकर ही छोडूंगा। पहला- लो, तुमने तो हाथ भी काट लिया, तुम भी तो वैसे ही हों, कि गला कट..।

लोकोक्ति:गीदड़ की शामत आये तो शहर की तरफ भागे।
अर्थ:जब कोई विपत्ति आनी होती है तो बुद्धि पहले ही उल्टी हो जाती है।
वाक्य में प्रयोग: एक तो मदनलाल पर पहले से ही उधार था और अब शराब की लत और लगा ली. सच ही है कि जब गीदड़ की शामत आये तो शहर की तरफ भागता है।

लोकोक्ति:गुड़ खाय गुलगुलों से परहेज
अर्थ:बनावटी परहेज करने पर।
वाक्य में प्रयोग: वो सेहत खराब होने की डर से घी नहीं खाता लेकिन शराब पीता है, ये तो वही बात हुई कि गुड़ खाय गुलगुलों से परहेज।

लोकोक्ति:गुड़ दिये मरे तो जहर क्यों दें
अर्थ:समझाने से मान जाय तो दंड क्यों दें?
वाक्य में प्रयोग:भाई मार—पीट क्यों करते हो, धन्नाराम जी शरीफ आदमी है, कहने से ही मान जायेंगे जो गुड़ दिये मरे तो जहर क्यों दें।

लोकोक्ति:गोकुल से मथुरा न्यारी
अर्थ:परस्पर संबंध न होना।
वाक्य में प्रयोग:आप मेरे पड़ोसी के बारे में मुझे ही बतायेंगे, अजी गोकुल से मथुरा न्यारी।

लोकोक्ति:गोद में बैठ कर आंख में उंगली
अर्थ:उपकार करने वाले का बुरा करना।
वाक्य में प्रयोग:वाह! यही मनुष्यता है? तुम्हें पाल पोस कर इतना बड़ किया, तुम्हारी शादी की, और आज हमारी ही संपत्ति छीनने के लिए अदालत में अर्जी-पर्चे दाखिल कर दिये, खूब! गोद में…इसी को कहते हैं।

ग से मुहावरे

लोकोक्ति:गोद में लड़का शहर भर ढिंढोरा
अर्थ:पास रक्खी हुई वस्तु को खोया जान इधर-उधर ढूंढना।
वाक्य में प्रयोग:ये ​देखिये जो कागज मैं सब जगह खोज रहा था, वह मेरी जेब में ही था। गोद में लड़का शहर भर ढिंढोरा हो गया।

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply