छ से मुहावरे – हिंदी मुहावरे डिक्शनरी-Hindi Muhavare with Meanings

Table of Contents

छ से मुहावरे Hindi Muhavare with Meanings and Sentences- हिंदी मुहावरा कोष

छ से मुहावरे – मुहावरे की परिभाषा

छ से मुहावरे- मुहावरे भाषा को सुंदर और लावण्यमय बनाने का काम करते हैं. मुहावरों की मदद से एक लंबी और नीरस बात को रोचक बनाया जा सकता है.

बहुधा अभिधा, लक्षणा और व्यंजना शब्दशक्तियों के उपयोग से मुहावरों का निर्माण किया जाता है. मुहावरे और लोकोक्तियां लोक मानस द्वारा निर्मित छोटी कविताएं हैं जो कम शब्दों में बड़ी बात कहने में सहायता करती है.

Muhavare in Hindi – छ से मुहावरे

मुहावरा: छंटा हुआ

अर्थ: बदमाश, चालाक, चतुर, धूर्त।

वाक्य में प्रयोग: उसे सीधा न समझना, वह पूरा छंटा हुआ है।

मुहावरा: छक्के छुड़ाना

अर्थ: परास्त करना।

वाक्य में प्रयोग: नेपोलियन ने इंग्लिश सेना के छक्के छुड़ा दिये थे।

मुहावरा: छक्के छूटना

अर्थ: हिम्मत हारना।

वाक्य में प्रयोग: सिक्ख सेना का अटक पार होना था कि पठानों के छक्के छूट गये।

मुहावरा: छठी का दूध याद आना

अर्थ: सब सुख भुल जाना, भारी संकट पड़ना।

वाक्य में प्रयोग: बच्चा, बंबई में काम करने चले हो, वहां काम करते-करते छठी का दूध याद आ जायगा।

मुहावरा: छप्पर फाड़ कर देना

अर्थ: बिना परिश्रम के देना, बैठे बिठाये अचानक देना।

वाक्य में प्रयोग: जब देना होता है तो भगवान छप्पर फाड़ के देता है।

मुहावरा: छाती ठोकना

अर्थ: हिम्मत दिखाना।

वाक्य में प्रयोग: किसी कठिन काम को करने की साहसपूर्वक प्रतिज्ञा करना। सिपाही से पूछा गया — कितने जवान हो? उसने छाती ठोक कर कहा-सवा लाख। मैं छाती ठोक कर कहता हूं उसे आज जरूर पकड़ लाऊंगा।

मुहावरा: छाती पर मूंग दलना

अर्थ: किसी के सामने ही ऐसी बात कहना जिससे उसका जी दुखे, बहुत कष्ट पहुंचाना, खूब पीड़ित करना।

वाक्य में प्रयोग: यह स्त्री बड़ी दुष्ट है, अपने पति की छाती पर मूंग दलती है। ‘‘संतान का मुंह देखने के लिए सौत से छाती पर मूंग दलवाने के लिए भी तैयार हूं।

मुहावरा: छाती पर धर के ले जाना

अर्थ: अपने साथ परलोक में ले जाना।

वाक्य में प्रयोग: बूढ़े हो गये अब भी रूपये के पीछे मारे-मारे फिरते हो, कया ये सब छाती पर धर कर ले जाओगे?

मुहावरा: छाती पर सांप लौटना

अर्थ: ईर्ष्या होना।

वाक्य में प्रयोग: मनोहर की पद वृद्धि देख सुरेन्द्र की छाती पर सांप लोटने लगा।

इन मुहावरों के अतिरिक्त प्रायः ‘कलेजा छलनी होना‘ ‘कलेजा पत्थर का होना‘, ‘कलेजा फटना‘, ‘कलेजा ठंढा होना‘, ‘कलेजा थाम कर रह जाना‘, ‘कलेजे र हाथ रखना‘ इत्यादि मुहावरों में ‘कलेजे‘ के साथ्न पर ‘छाती‘ शब्द का भी प्रयोग किया जाता है। जैसे-‘छाती ठंडी होना‘ इत्यादि।

मुहावरा: छान मारना

अर्थ: अच्छी तरह ढूंढना।

वाक्य में प्रयोग: मैंने सारी गलियां छान मारीं, पर उसका कहीं पता नहीं मिला।

मुहावरा: छुट्टी पाना

अर्थ: किसी चीज से छुटकारा पाना।

वाक्य में प्रयोग: परीक्षा जल्द हो जाय तो छुट्टी पाएं।

मुहावरा: छछूंदर के सिर में चमेली का तेल

अर्थ: जब किसी पुरूष को ऐसी वस्तु मिल जाय जिसके वह योग्य न हो तब कहा जाता है।

वाक्य में प्रयोग: अपने पिता की पहुंच से इसे बड़ा पद मिला, ये तो वही बात हुई कि छछूंदर के सिर में चमेली का तेल।

मुहावरा: छटांक चूना चौधारे रसोई

अर्थ: झूठे आडंबर दिखाने वाले के बारे में कहा जाता है।

वाक्य में प्रयोग: मोहन पर लाखो रूपये का उधार है लेकिन छटांक चूना और चौधारे रसोई की तर्ज पर इसने अपने बेटे के जन्मदिन के जलसे पर हजारो फूंक डाले।

मुहावरा: छुरी खरबूजे पर गिरी तो खरबूजे या खरबूजा छुरी पर गिरे नुकसान खरबूजे का होता है

अर्थ: जब दोनों तरफ से अपना नुकसान दीखता हो तब कहा जाता है।

वाक्य में प्रयोग: मियां बीवी की लड़ाई में किसी का पक्ष नहीं लेना चाहिये आखिर में छुरी खरबूजे पर गिरे या खरबूजा छुरी पर गिर नुकसान तो खरबूजे का ही होता है।

मुहावरा: छोटे मुंह बड़ी बात

अर्थ: जब कोई मनुष्य अपनी योग्यता से बढ़ कर बात करता है तब कहते हैं।

वाक्य में प्रयोग: ये डॉक्टर साहब को सिखा रहा था कि इलाज कैसे करते हैं? छोटे मुंह बड़ी बात करने की इसकी आदत है।

मुहावरा: छोटे मियां सो छोटे मियां बडे़ मियां सुभान अल्लाह

अर्थ: जब छोटे से भी बढ़कर बडे़ में एवं हों तब कहा जाता है।

वाक्य में प्रयोग: अजी इनकी क्या शिकायत करना। इनके बच्चे भी इनसे कम शैतानी करते हैं। छोटे मियां तो छोटे मियां बड़े मियां सुभान अल्लाह।

यह भी पढ़ें:

अ से शुरू होने वाले मुहावरे

आ से शुरू होने वाले मुहावरे

इ से शुरू होने वाले मुहावरे

उ से शुरू होने वाले मुहावरे

Leave a Reply