All About Kailash Mansarovar Yatra in Hindi – कैलाश मानसरोवर यात्रा

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी

 

आदिनाथ भगवान ऋषभदेव को जहां मोक्षकल्याण हुआ, जो स्थान महादेव  शिव का निवास है, वो है कैलाश पर्वत। कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील ऐसे स्थान हैं जो हिंदु, जैन और बौद्ध धर्म की आस्थाओं से जुड़े हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा सबसे दुर्गम धार्मिक यात्राओं में से एक है। भारत सरकार का विदेश मंत्रालय हर साल जून से सितम्बर महीनों के बीच इस यात्रा का आयोजन करता है। यह यात्रा दो रास्तों से करवाई जाती है। पहला मार्ग लिपुलेख दर्रा होते हुए और दूसरा मार्ग नाथू ला दर्रा होते हुए है। कैलाश मानसरोवर यात्रा दिल्ली राज्य सरकार, उत्तराखंड राज्य सरकार, सिक्किम राज्य सरकार और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के सहयोग से आयोजित की जाती है। वहीं कुमाउं मंडल विकास निगम (KMVN) और सिक्किम पर्यटन विकास निगम भारत में यात्रियों के लिए परिधान, उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं।

लिपुलेख दर्रा मार्ग और शुल्क

Lipulekh Pass Route and Fees

इस मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा में लगभग 24 दिन लगते हैं। इस मार्ग से जाने की लागत एक प्रतिव्यक्ति 1,60,000 रुपये आती है। इस मार्ग से यात्रा दिल्ली से शुरू होती है। 
इस मार्ग से यात्रा के पड़ाव अल्मोड़ा, धारचुला, सिरखा, गाला, बुधि, गुंजी, नवीधांग, टकलाकोट, दरशेन, डेराफूक, झुंझुई पू, कुंगु, टकलाकोट, गुंजी, बुधि, धारचुला और जगेश्वर हैं। इस मार्ग से यात्रा बस और पैदल मार्गों से पूरी होती है। दोनों ही मार्गों से यात्रा के पहले तीन दिन दिल्ली में कैम्प होता है जिसमें विभिन्न औपचारिकताएं पूरी की जाती हैं। चौथे दिन से यात्रा प्रारम्भ होती है।
इस मार्ग से जाने पर 12वें दिन लिपुलेख दर्रा पार करना होता है और यात्री 14वें दिन मानसरोवर और राक्षस ताल से गुजरते हैं। 15वें दिन कैलाश पर्वत की परिक्रमा होती है और 17वें दिन परिक्रमा पूरी होती है। मानसरोवर परिक्रमा 18वें दिन होती है। इस मार्ग पर गूंजी में आईटीबीपी द्वारा हाई अल्टीट्यूड सहनशीलता और ट्रेकिंग की प्रतिक्रिया का पता लगाने के लिए अतिरिक्त चिकित्सा जांच की जाती है। 

 

नाथू ला दर्रा मार्ग और शुल्क

Nathula Pass Route and Fees

कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा मार्ग नाथू ला दर्रा से होकर जाता है। इस मार्ग से यात्रा की अवधि लगभग 21 दिन है। यात्रियों को पहले दिल्ली में कैम्प पूरा होने के बाद चौथे दिन हवाई मार्ग से और बस से गंगटोक ले जाया जाता है।
इस यात्रा के पड़ाव 15 मील, शेराथांग, कंगमा, लाजी, झोंगबा, डारशेन, डेराफूक, झुंझई पू, डारशेन, कुंगु, झोंगबा, लाजी, कंगमा और गंगटोक हैं। नाथू ला दर्रा नौवें दिन पार कर कैलाश पर्वत की परिक्रमा 13वें और 14वें दिन होती है। मानसरोवर की परिक्रमा 16वें दिन होती है। शेराथांग में आईटीबीपी द्वारा हाई अल्टीट्यूड सहनशीलता और ट्रेकिंग की प्रतिक्रिया का पता लगाने के लिए अतिरिक्त चिकित्सा जांच की जाती है।

दिल्ली में शिविर

Mansarovar Yatra  Camp in Delhi

यात्रा के पहले 3-4 दिन यात्रियों के लिए दिल्ली में शिविर लगाया जाता है। यहां दिल्ली सरकार साझा तौर पर यात्रियों के ठहरने और खाने का प्रबंध करती है। यात्री अपनी सुविधानुसार स्वयं भी अपना प्रबंध कर सकते हैं। इस शिविर में दिल्ली हार्ट एवं लंग इंस्टीट्यूट (DHLI) यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी जांचे और स्वास्थ्य स्तरों का निर्धारण करता है। यात्रा के लिए आवेदक अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने से पहले अपने स्वास्थ्य के स्तरों को देखने के लिए मेडिकल टेस्ट करा सकते हैं। हालांकि शिविर के दौरान यह जांचे और स्वास्थ्य स्तर डीएचएलआई और आईटीबीपी द्वारा की जाने वाली जांचों के लिए मान्य नहीं होती है।

यह भी पढ़ें

मानसरोवर यात्रा: जरूरी स्वास्थ्य स्तर

Health Parameters for Mansarovar Yatra

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए हाई अल्टीट्यूड की सहनशीलता अन्य स्वास्थ्य स्तरों की जांच डीएलएचआई और आईटीबीपी हॉस्पिटल द्वारा की जाती है। यात्री की फिटनेस के लिए निम्न प्रकार स्वीकार्य सीमा के अनुसार निर्धारित मापदंड लागू होते हैं।

Medical Test for Kailash Mansarovar Yatra

जांच
Investigation
ईकाई
Unit
रेफरेंस वैल्यु
Reference value
कट आॅफ वैल्यु
Cut-off value
हीमोग्लोबीन
Haemoglobin
%13-1711 gm%
श्वेतकोशिकाएं
Total Leucocyte count
/cumm4000- 110004000/cumm
11000/cumm
रक्तवसा
S. Cholesterol
mg/dl150No range
ट्राइग्लिसराइड
S. Triglyceride
mg/dl150No range
रक्त शर्करा
Blood Sugar (F)
mg/dl74-100130 mg/dl
रक्त शर्करा
Blood Sugar (PP)
mg/dl74-140180 mg/dl
एचबी ए1सी
Hb A1C
%4.8-5.98%
S. Ureamg/dl16.6-48.555mg/dl
क्रिएटिनिन
S. Creatinine
mg/dl0.7-1.21.5 mg/dl
बिलीरुबिन
S. Bilirubin Total
mg/dl0.2-1.22mg/dl
S. Bilirubin Directmg/dl0.0-0.30.4 mg/dl
S. Bilirubin Indirectmg/dl0.1-0.61 mg/dl
एसजीओटी
SGOT
U / L0-40120 U/L
एसजीपीटी
SGPT
U / L0-41120 U/L
टीएमटी
TMT
Abnormal Stress Test
एक्स-रे
X-Ray
Abnormal Chest X-Ray
ईसीजी
ECG
Abnormal ECG
पीएफटी
PFT
Abnormal PFT
Cut off Value
FVC < 70%
FEV1 / FVC > 70%
F6V1 > 70%

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए योग्यता

Eligibility for Kailash Yatra

इस यात्रा के लिए जरूरी है कि तीर्थयात्री भारतीय नागरिक होना चाहिए। यात्री के पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए जिसकी शेष वैधता अवधि चालू वर्ष की 1 सितम्बर दिनांक को कम से कम 6 महीना हो। यात्री की उम्र चालू वर्ष की एक जनवरी को 18 वर्ष से अधिक और 70 वर्ष से कम होनी चाहिए। यात्री का बॉडी मास इंडेक्स Body Mass Index 25 या उससे कम होना चाहिए। यह यात्रा धार्मिक प्रयोजन से ही कराई जाती है। तीर्थयात्री शारीरिक रूप से स्वस्थ और चिकित्सा की दृष्टि से उपयुक्त होना चाहिए। यात्रा के लिए निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन करना होता है।ॉ
जिसकी जानकारी हर वर्ष की यात्रा से पूर्व https://kmy.gov.in वेबसाइट पर दी जाती है। इस यात्रा का आवेदक उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ह्रदय रोग, दमा और मिरगी जैसे रोगों से पीड़ित नहीं होना चाहिए। हाई अल्टीट्यूड की सहनशीलता के लिए आवेदक को डीएचएलए और आईटीबीपी बेस अस्पताल की विशेष जांचों में सफल होना जरूरी है। पिछले वर्षों में 4 बार से भी अधिक यात्रा कर चुके आवेदकों के मामले में स्थगन होगा। जबकि पहली बार यात्रा करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाती है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा का आवेदन

How to Apply for Kailash Mansarovar Yatra

यात्रा के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाते हैं। कागज पर आवेदन स्वीकार नहीं होता। आवेदन https://kmy.gov.in वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।  ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अपने पास अपनी फोटो
की स्कैन्ड कॉपी .jpg फॉर्मेट में (300 KB से कम) जरूर तैयार रखें। साथ ही पासपोर्ट के उस पृष्ठ की स्कैन कॉपी तैयार रखें जिस पर फोटो और व्यक्तिगत विवरण हो तथा अंतिम पृष्ठ की जिस पर परिवार का विवरण हो। यह कॉपी .pdf फार्मेट में 500 KB तक की साइज में ही हो। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले यह भी निर्धारित कर लें कि आप कौन से मार्ग से यात्रा पर जाना चाहते हैं क्योंकि ऑनलाइन आवेदन करते वक्त यात्रा के समापन स्थल का विकल्प भरना होगा। वर्ष 2018 की यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23/03/2018 है।

यह भी पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेज

Documents for Kailash Mansarovar

यात्रा के लिए चुन लिए जाने के बाद दिल्ली शिविर में जाने से पहले यात्रियों को निम्न दस्तावेज साथ लाने जरूरी होते हैं।

भारतीय पासपोर्ट: (वर्तमान वर्ष के 1 सितम्बर को कम से कम छह महीने की वैधता अवधि वाला)

फोटो: रंगीन (पासपोर्ट आकार की 6 कॉपी)

क्षतिपूर्ति बॉन्ड: 100 रुपये के नॉन—ज्यूडिशियल स्टाम्प पर प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट या नोटरी पब्लिक से सत्यापित

वचन पत्र: इमरजेंसी में हैलीकॉप्टर से निकासी हेतु

रहमति पत्र: चीन की सीमा में मृत्यु होने पर पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के लिए।

नोट:
1. यह लेख जानकारी मात्र के लिए है। कैलाश मानसरोवर यात्रा की योजना अधिकृत वेबसाइट kmy.gov.in के अनुसार ही बनाई जानी चाहिए।
2. कैलाश मानसरोवर यात्रा सम्बंधित प्रश्न पूछने के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करें।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply