राष्ट्रमंडल खेल 2018 के बारे में रोचक जानकारी
राष्ट्रमंडल खेल 2018 में आस्ट्रेलिया की गोल्ड कोस्ट सिटी में आयोजित किए गए। XXI Commonwealth Games 21वें राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह 4 अप्रेल 2018 को गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में आयोजित किया गया। इन खेलों में 70 देशों के 6600 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इनको पार्कवुड खेल गांव में ठहराया गया। Gold Coast Commonwealth Games गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों का समापन 15 अप्रेल 2018 को आयोजित हुआ।
गोल्ड कोस्ट Gold Coast ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रान्त में स्थित है। यह खूबसूरत समुद्र तटों वाला एक शानदार शहर है। 2016 के अनुमान के मुताबिक करीब 6,38,000 की आबादी वाला यह शहर पर्यटन के लिए विख्यात है।
ऑस्ट्रेलिया में पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन किया गया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, ब्रिस्बेन, पर्थ और सिडनी में इन खेलों का आयोजन हो चुका है।
India in Commonwealth Games राष्ट्रमंडल खेलों में भारत
भारत ने पहली बार 1934 के लंदन राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लिया था। तब से अब तक भारत 16 राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले चुका है। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के प्रदर्शन के बारे में जानकारी नीचे दी जा रही है।
गोल्डकोस्ट राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक सहित कुल 66 पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।( राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत के पदक विजेताओं की सूची ) ग्लासगो राष्ट्रमंडल 2014 में भारत ने 15 स्वर्ण, 30 रजत और 19 कांस्य पदक सहित कुल 64 पदक हासिल किए थे।
भारत का अब तक राष्ट्रमंडल खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नई दिल्ली में रहा है। वर्ष 2010 में आयोजित इन खेलों में भारत ने 39 स्वर्ण, 26 रजत और 36 कांस्य पदक सहित कुल 101 पदक हासिल किए।
भारत ने 2002 में मानचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों में 69 मेडल और 2006 के मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में 50 मेडल जीतकर खेलों की दुनिया में अपनी मजबूत उपस्थिति का एहसास कराया।

एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं गोल्ड कोस्ट के करारा स्टेडियम में, स्विमिंग और डाइविंग की प्रतियोगिताएं साउथपोर्ट ब्रोडवाटर, हॉकी के मुकाबले लैब्राडोर में और नेटबॉल, कलात्मक जिम्नास्टिक्स के मुकाबले कूमेरा इनडोर स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित की गईं। रग्बी की प्रतिस्पर्धाएं रोबिना स्टेडियम, स्क्वैश, बॉक्सिंग और टेबल टेनिस के मुकाबले ओक्सेनफोर्ड स्टेडियम में खेले गए। शूटिंग और साइक्लिंग के इवेंट्स ब्रिस्बेन में हुए।
राष्ट्रमंडल खेल 2010 के बारे में जानकारी
राष्ट्रमंडल खेल 2022 बर्मिंघम में
गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स बैटन रिले
ये हिल स्टेशन नहीं देखे, तो क्या देखा:
महाबलेश्वरः पहाड़ों की रानी
माउंट आबूः राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन
नौ कोनों वाली झील नौकुचियाताल
पचमढ़ी हिल स्टेशनः सतपुड़ा की रानी