hindi muhavare with meanings and sentences -ख से मुहावरे

Hindi Muhavare with Meanings and Sentences- हिंदी मुहावरा कोष

मुहावरे की परिभाषा—क्या होते हैं मुहावरे?

ख से शुरू होने वाले मुहावरे- मुहावरे भाषा को सुंदर और लावण्यमय बनाने का काम करते हैं. मुहावरों की मदद से एक लंबी और नीरस बात को रोचक बनाया जा सकता है. बहुधा अभिधा, लक्षणा और व्यंजना शब्दशक्तियों के उपयोग से मुहावरों का निर्माण किया जाता है. मुहावरे और लोकोक्तियां लोक मानस द्वारा निर्मित छोटी कविताएं हैं जो कम शब्दों में बड़ी बात कहने में सहायता करती है.

Muhavare in Hindi – ख से शुरू होने वाले मुहावरे

मुहावरा: खटाई में पड़ना 
अर्थ: झमेले में ढालना, कुछ निश्चित न करना। 
वाक्य में प्रयोग: पहले तो उनका हरद्वार जाने का विचार पक्का हो गया था, पर अब तो मामला खटाई में पड़ गया लगता है।  

मुहावरा: खरी खोटी सुनाना
अर्थ: दुर्वचन कहना।
वाक्य में प्रयोग: वह आगा-पीछा नहीं देखता, खरी-खोटी सुनाने लग जाता है।

मुहावरा: खरी-खरी सुनाना
अर्थ: सच्ची बात, जो दूसरों के बुरी लगें, कहना।
वाक्य में प्रयोग: मैं किसी से डरने वाला थोडे़ ही था। मैंने खूब खरी-खरी सुना दीं।

मुहावरा: खाक छानना
अर्थ: भटकना।
वाक्य में प्रयोग: इस मुए पेट के खातिर दर दर की खाक छाननी पड़ती है।

मुहावरा: खाक डालना
अर्थ: छिपाना, दबाना, भूलजाना।
वाक्य में प्रयोग: उसके ऐबों पर कहां तक खाक डाली जाय? पुरानी बातों पर खाक डाल कर अब दोनों भाई मेल कर लो।

मुहावरा: खाक में मिलना
अर्थ: बिगाड़ना, तबाह करना।
वाक्य में प्रयोग:इस कपूत ने कुल की आन खाक में मिला दी।

मुहावरा: खाने दौड़ना
अर्थ: एक दम गुस्से में आ जाना।
वाक्य में प्रयोग: इस मुई को कुछ कह दो सही, बस खाने को दौड़ती है।

मुहावरा: खाला जी का घर
अर्थ: आसान काम।
वाक्य में प्रयोग: रूपया कमाना खाला जी का घर नहीं है। ‘‘यह तो घर है प्रेम का, खाला का घर नाही।‘‘

ख से शुरू होने वाले मुहावरे

मुहावरा: खिचड़ी पकाना
अर्थ: गुप्त रूप से कोई षड्यंत्र करना।
वाक्य में प्रयोग:तुम लोग यहां बैठे-बैठे क्या खिचड़ी पका रहे हो?

मुहावरा: खुल पड़ना
अर्थ: अपने मन की बात साफ-साफ कहना।
वाक्य में प्रयोग: मैं जब उससे खूब मिलकर बातें करने लगा, तब वह खुल पड़ा।

मुहावरा: खुले-आम
अर्थ: सब के सामने।
वाक्य में प्रयोग:अजी अब तो वह खुले-आम हमें गाली निकालता फिरता है।

मुहावरा: खुशामदी टट्टू
अर्थ: हां में हां मिलाने वाला।
वाक्य में प्रयोग: उसकी भली कही, उस जैसा खुशामदी टट्टू दुनियां में न मिलेगा।

मुहावरा: खून का प्यासा
अर्थ: मारने की इच्छा वाला जानी दुश्मन।
वाक्य में प्रयोग: वे दोनों पहले तो लँगोटिआ-यार थे, पर आजकल एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गये हैं।

मुहावरा: खून खुश्क होना या सूखना
अर्थ: अत्यन्त भयभीत होना।
वाक्य में प्रयोग: मास्टर साहब को देखते ही ऊधमी लड़कों काा खून सूख – खुश्क हो गया।

 
मुहावरा: खून खौलना (उबलना)
अर्थ: जोश आना
वाक्य में प्रयोग: पंडित जवाहरलाल का भाषण सुन कर नवयुवकों का क्या, बूढ़ों तक का खून खौलने (उबलने) लगता था।

मुहावरा: खून बिगड़ना
अर्थ: रक्त में किसी प्रकार की खराबी होना।
वाक्य में प्रयोग: उसके सारे शरीर पर फुंसिया निकल आई हैं, मालूम होता है उसका खून बिगड़ गया है।

मुहावरा: खून बहाना
अर्थ: मार डालना।
वाक्य में प्रयोग: बात ही बात में उसने कइयों का खून बहा दिया।

मुहावरा: खेत रहना
अर्थ: युद्ध में मारा जाना।
वाक्य में प्रयोग: कुरूक्षेत्र के युद्ध में असंख्य योद्धा खेत रहे।

मुहावरा: खेलना-खाना
अर्थ: आनन्द से दिन बिताना।
वाक्य में प्रयोग: अभी तुम्हारे खेलने-खाने के दिन हैं, कोल्हू के बैल की तरह दिन-रात काम करने के नहीं।

मुहावरा: खेल बिगड़ना
अर्थ: बनी-बनाई बात बिगड़ जाना।
वाक्य में प्रयोग:हम सब सिनेमा जाने की तैयारी किए बैठे थे, पर इतने में मास्टर साहब के आ जाने से सारा बना-बनाया खेल बिगड़ गया।

मुहावरा: खोपड़ी गंजी करना
अर्थ: मारते-मारते सिर के बाल उड़ा देना।
वाक्य में प्रयोग: बहुत बोलेगा तो खोपड़ी गंजी कर दूंगा।

मुहावरा: ख्याली पुलाव पकाना
अर्थ: मनमानी कल्पनाएं करना।
वाक्य में प्रयोग: यों ख्याली पुलाव पकाने से क्या होगा, कुछ मेहनत करो।
 

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply