Lohri Festival 2023 : क्या है दुल्ला भट्टी की कहानी और गीत ? लोहड़ी के बधाई सन्देश।

Lohri Festival – मकर संक्रांति से एक दिन पहले पौष माह में पूरे देश में लोहड़ी का त्यौहार धूम धाम से मनाया जाता है। वर्ष 2023 में इसे 13 जनवरी को मनाया जायेगा। कई बार तिथि में परिवर्तन होने के कारण लोहड़ी 12 जनवरी की रात को भी मनाई जाती है। कई स्थानों पर इसे तिलोड़ी भी कहा जाता है।

लोहड़ी का महत्त्व What is the importance of Lohri Festival?

लोहड़ी के त्यौहार की शुरुआत पंजाब से हुई थी। वर्तमान में देश के सभी हिस्सों में इस त्यौहार को धूम धाम मनाया जाता है। इस त्यौहार के साथ ही फसल की कटाई शुरू हो जाती है। लोहड़ी पर बीच में आग लगा कर उसके चारों और नाच गा कर उत्सव मनाया जाता है। आग में गजक, रेवड़ी, गुड़ और मूंगफली चढ़ाई जाती है, जिसे बाद में प्रसाद के रूप में सभी में बांटा जाता है। इसके साथ ही किसान फसल की उन्नति की कामना करते हैं।

लोहड़ी का अगर संधि विच्छेद कर के देखें, तो इसके नाम में लोहड़ी में काम आने वाली वस्तुओं की जानकारी मिलती है। ‘ल’ से लकड़ी, ‘ओह’ यानी उपले और ‘डी’ यानी रेवड़ी।

दुल्ला भट्टी की कहानी Dulla Bhatti Ki Kahani

Lohri Festival – इस दिन दुल्ला भट्टी की कहानी भी सुनाई जाती है। ऐसा माना जाता है कि मुग़ल काल में पंजाब के कुछ व्यापारी शहर की गरीब लड़कियों को विक्रय की वस्तुओं की तरह बेचा करते थे। इनकी बोली लगाई जाती थी। दुल्ला भट्टी ने ऐसी बहुत से लड़कियों को इन व्यापारियों के हाथो से बचा लिया। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया और उनकी शादी करवाई। तब से हर साल दुल्ला भट्टी की याद में उनकी कहानी लोहड़ी पर सुनाई जाती है।

दुल्ला भट्टी पर लोक गीत Dulla Bhatti Song

सुंदर-मुंदरिए हो, तेरा कौन बेचारा हो।
दुल्ला भट्टी वाला हो, दुल्ले ने धी ब्याही हो।
सेर शक्कर पाई-हो, कुड़ी दा लाल पटाका हो।
कुड़ी दा सालू फाटा हो, सालू कौन समेटे हो ।
चाचा चूरी कुट्टी हो, जमींदारा लुट्टी हो ।
जमींदार सुधाए-हो,
बड़े पोले आए हो। इक पोला रह गया हो, सिपाही फड़ के लै गया हो।
सिपाही ने मारी ईंट, भावें रो भावें पिट |
सानं दे दो लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी।
साडे पैरां हेठ रोड़, सानूं छेती-छेती तोर।
साडे पैरां हेठ दहीं, असीं मिलना वी नईं।
साडे पैरां हेठ परात, सानूं उत्तों पै गई रात।
दे माई लोहड़ी, जीवे तेरी जोड़ी।

लोहड़ी त्यौहार का इतिहास What is Lohri and why it is celebrated ?

Lohri Festival – पुराणिक कथा के अनुसार राजा दक्ष ने अपनी पुत्री सती के पति भगवान शिव का अपमान किया था। उन्होंने अपने जमाई यानी भगवान् शिव को यज्ञ में नहीं बुलाया। सती माता अपने पति का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकी और उन्होंने यज्ञ कुंड में कूद कर अपनी जान दे दी। ऐसी मान्यता है कि तभी से प्रति वर्ष प्रायश्चित के तौर पर लोहड़ी त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन बहन बेटियों को घर पर भोजन करने के लिए बुलाकर उन्हें तोहफे दिए जाते हैं।

एक अन्य मान्यता के अनुसार कंस ने भगवान् कृष्ण को मारने के लिए लोहिता नाम की राक्षसी को भेजा था। भगवान् कृष्ण ने इस राक्षसी का वध कर दिया था। तभी से लोहिता के वध की ख़ुशी में लोहड़ी पर्व मनाया जाने लगा।

किसानों का नव वर्ष –

Why do farmers celebrate Lohri ? लोहड़ी को पंजाब और हरियाणा के किसान नव वर्ष की शुरुआत के रूप में भी मनाते हैं। रात में लोग मिलाकर अलाव के पास बैठते हैं, लोक गीत गाते हैं और जमकर नाचते हैं। लोहड़ी पर रबी की फसले काटी जाती है और गन्ने की फसलें बोई जाती है।

लोहड़ी पर भेजे जाने वाले बधाई संदेश Lohri Festival Quotes

दिल की ख़ुशी और अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्यौहार।
हैप्पी लोहड़ी !!

पॉपकॉर्न की खुशबु, मूंगफली रेवड़ी की बहार,
लोहड़ी का त्यौहार और अपनों का प्यार,
थोड़ी सी मस्ती, थोडा प्यार,
कुछ दिन पहले से आपको मुबारक हो
लोहड़ी का त्यौहार, हैप्पी लोहड़ी !!

सर्दी की थर्राहट में,
मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास के साथ,
लोहड़ी मुबारक हो आपको,
दोस्ती और रिश्ते की गर्माहट के साथ।
हैप्पी लोहड़ी !!

हम आपके दिल में रहते हैं,
इसलिए हर गम सहते हैं,
कोई हम से पहले ना कह दे आपको,
इसलिए हम पहले ही आपको “हैप्पी लोहड़ी” कहते हैं।

फिर आ गयी भंगडे दी वारी,
लोहड़ी मनाओ दी करो तैयारी,
अग्ग दे कोल सारे आओ,
सुन्दरिये मुनदरिये जोर नाल गाओ,
लोहड़ी दी आप ते आपदे पूरे परिवार नु बधाई।

गन्ने दे रस तों चिन्नी दी बोरी,
फेर बनी उस्तों मिट्ठी मिट्ठी रेवरी,
रल मिल सारे खइया तिल दे नाल,
ते मनिये अस्सी खुशियां भरी लोहरी।
हैप्पी लोहड़ी !!

दिल की ख़ुशी और अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको लोहरी का त्यौहार।
हैप्पी लोहड़ी !!

लोहड़ी का प्रकाश, आपकी जिंदगी को प्रकाशमय कर दे।
जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो, वैसे-वैसे ही हमारे दुखों का अंत हो।
हैप्पी लोहड़ी !!

पंजाब भंगड़ा दे मक्‍खन मलाई,
पंजाबी तड़का ते दाल फ्राइ,
त्‍वानू लोहड़ी दी लख लख वधाई।
हैप्पी लोहड़ी !!

ट्व‍िंकल ट्व‍िंकल यारां दी कार,
खड़के गलासी इन द बार,
पंजाबी भंगड़ा ते च‍िकन फ्राई,
तुवानु लोहड़ी दी सब जो पहलां बधाई।
हैप्पी लोहड़ी !!

दस्तक दी किसी ने, कहा सपने लाया हूं,
खुश रहो आप हमेशा, इतनी दुआ लाया हूं,
नाम है मेरा संदेश, आपको हैप्पी लोहड़ी विश करने आया हूं।
हैप्पी लोहड़ी !!

यह भी पढ़ें –

मकर संक्रांति 2022 के लिए शुभकामना संदेश – 51 Makar Sankranti Wishes in Hindi

Leave a Reply