X

Sridevi: First Lady Superstar of India – श्रीदेवी की जीवनी

Sridevi: First Lady Superstar of India - श्रीदेवी की जीवनी

श्रीदेवीः लेडी अमिताभ की जीवनी

श्रीदेवी को बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार First Lady Superstar of Bollywood यूं ही नहीं कहा जाता था। वे एक ऐसी अभिनेत्री थीं, जो कॉमेडी, डांस, इमोशन और एक्शन, सभी तरह के अभिनय में पारंगत थीं। 54 वर्ष की श्रीदेवी का फिल्मी करियर 50 साल चला। कहा जा सकता है कि उन्होंने अपनी पूरी उम्र ही फिल्मों में लगा दी थी। आइए जानते हैं उनके फिल्मी सफर और उनके जीवन के बारे में। 

Short Biography of Sridevi श्रीदेवी का पारिवारिक जीवन

श्रीदेवी  का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु के शिवकासी में हुआ। श्रीदेवी का असली नाम श्रीयम्मा यंगर अयप्पन था। उनके पिता के. अयप्पन पेशे से एक वकील थे। उनकी एक बहन और दो भाई थे, बहन का नाम श्रीलता और भाइयों के नाम सतीश व आनंद हैं।

यह भी पढ़ें

श्रीदेवी के शादीशुदा जीवन की शुरुआत उथल-पुथल से हुई बतौर निर्देशक कई फिल्म में साथ काम कर चुके बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी ने 1996 में शादी की जो पहले से शादीशुदा थे। अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी के साथ अक्सर वे सोशल मीडिया पर नजर आ जाती थीं। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की पहली फ़िल्म ‘धड़क’ 20 जुलाई 2018 को रिलीज हुई।
श्रीदेवी का दिल का दौरा पड़ने से दुबई में निधन हो गया। जहां  अपने भतीजे की शादी में शामिल होने गई थीं।

Career of Sridevi श्रीदेवी का फिल्मी करियर

श्रीदेवी ने बॉलीवुड के साथ ही  तेलुगू, तमिल, कन्नड और मलायलम फ़िल्मों में भी काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 51 साल पहले तमिल फिल्म ‘कंधन करुणई’ से की। उन्होंने चार साल की उम्र में पर्दे पर एक छोटे लड़के का रोल किया था। तमिल और तेलुगू फिल्मों में बाल कलाकार के रूप में शुरू हुआ श्रीदेवी का फिल्म सफर बॉलीवुड तक 1975 में पहुंचा, जब  वे ‘जूली’ में बाल अदाकारा के तौर पर दिखीं।  श्रीदेवी ने सबसे पहले बतौर लीड एक्टर रजनीकांत के साथ 1976 में तमिल फिल्म से शुरुआत की, इस फिल्म में कमल हासन भी विशेष भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें

Versatile Actress Sridevi बहुमखी प्रतिभा की धनी श्रीदेवी

श्रीदेवी की खासियत थी कि वे किसी भी रोल को बखूबी निभाती
थीं। जब वे 11 साल की थीं, तब उन्होंने तेलुगू मूवी में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो देख नहीं सकती थी।  ‘सदमा’ फिल्म में उन्होंने 20 साल की ऐसी लड़की का रोल निभाया, जो अपनी पिछली जिंदगी भूल चुकी है। ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म में उन्होंने चार्ली चैपलिन जैसे अंदाज में अपनी शानदार कॉमेडी का परिचय दिया। लम्हे फिल्म में वे पूजा नाम की लड़की बनीं, जो अपने से दोगुनी उम्र के इंसान से प्रेम कर बैठी। चालबाज में उन्होंने अंजू और मंजू नाम वाली दो जुड़वां बहनों का किरदार किया। वर्ष 2017 में उनकी फिल्म ‘मॉम’ आई, जिसमें उन्होंने ऐसी मां का रोल निभाया जो अपनी बेटी के गैंगरेप का बदला लेने निकल पड़ी थी।

Songs of Sridevi श्रीदेवी के गाने

श्रीदेवी की फिल्में उनके गानों और डांस की वजह से भी बहुत पसंद की जाती थीं।  श्रीदेवी के गाने ‘हवा हवाई’, ‘मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां’, ‘नैनों में सपना’, ‘मैं नागिन तू सपेरा’ में उन्होंने डांस को शानदार हुनर दिखाया।

Sridevi in Bollywood बॉलीवुड में श्रीदेवी

ऐसा नहीं है कि श्रीदेवी को बॉलीवुड में शुरुआत से ही हाथों हाथ  ले लिया गया। 1978 में भारतीराजा की  ‘सोलवां सावन’  आई, जो बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में श्रीदेवी की पहली फिल्म थी। न तो यह फिल्म चली और न ही उनके काम पर किसी की नजर पड़ी। उस समय श्रीदेवी का वजन भी बहुत ज्यादा करीब 75 किलोग्राम था और लोग उनका मजाक उड़ाया करते थे। इसके करीब पांच साल बाद 1983 में जीतेंद्र के साथ उनकी ‘हिम्मतवाला’ फिल्म रिलीज हुई, इस फिल्म से श्रीदेवी ने अपने अभिनय की धाक पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में जमा ली। 

हिम्मतवाला के बाद श्रीदेवी की तोहफा, मिस्टर इंडिया,नगीना जैसी सुपरहिट फिल्में आईं। एक वक्त ऐसा भी आया जब लोग उनकी तुलना अमिताभ बच्चन से करते हुए उन्हें ‘लेडी अमिताभ’ भी कहने लगे। वर्ष 1997 में ‘जुदाई’ फिल्म के बाद उन्होंने करीब 15 साल तक अभिनय से दूरी बनाए रखी। वर्ष 2012 में वे गौरी शिंदे की ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से हिंदी फ़िल्मों में वापस आईं, तो एक बार फिर उनका शानदार अभिनय देखने का मिला। पिछले साल आई ‘मॉम’ उनकी 300 वीं और अंतिम फिल्म थी।

Awards received by Sridevi श्रीदेवी को मिले पुरस्कार

श्रीदेवी को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू फिल्मों के लिए भी फिल्मफफेयर अवॉर्ड मिले। श्रीदेवी को फिल्मों में उनके योगदान के लिए वर्ष 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 

यह भी पढ़ें

Filmography of Sridevi श्रीदेवी की फिल्में

श्रीदेवी ने केवल भारतीय सिनेमा में ही अपने अभिनय का सिक्का नहीं जमाया। वह तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड फिल्मों की भी प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। उन्होंने लगभग 258 फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी ने तमिल में 72, मलयालम में 26, तेलुगु में 83, कन्नड में 6 और हिंदी में 71 फिल्मों में काम किया। हिंदी में श्रीदेवी की
फिल्में इस प्रकार हैं।

 

वर्ष फिल्म
1975 जूली Julie
1978 सोलवां सावन Solva Sawan
1983 सदमा Sadma
1983 हिम्मतवाला Himmatwala
1983 जानी दोस्त Jaani Dost
1983 जस्टिस चौधरी Justice Chaudhury
1983 मवाली Mawaali
1983 कलाकार Kalakaar
1984 जाग उठा इंसान Jaag Utha Insan
1984 अकलमंद Akalmand
1984 इंकलाब Inquilaab
1984 तोहफा Tohfa
1984 मकसद Maqsad
1984 नया कदम Naya Kadam
1985 सरफरोश Sarfarosh
1985 बलिदान Balidaan
1985 मास्टरजी Masterji
1986 नगीना Nagina
1986 घर संसार Ghar Sansar
1986 आग और शोला Aag Aur Shola
1986 सल्तनत Sultanat
1986 धर्म अधिकारी Dharm Adhikari
1986 भगवान दादा Bhagwan Dada
1986 आखरी रास्ता Aakhree Raasta
1986 जांबाज Janbaaz
1986 कर्मा Karma
1986 सुहागन Suhaagan
1987 वतन के रखवाले Watan Ke Rakhwale
1987 जवाब हम देंगे Jawab Hum Denge
1987 औलाद Aulad
1987 नजराना Nazrana
1987 मजाल Majaal
1987 मिस्टर इंडिया Mr. India
1987 हिम्मत और मेहनत
Himmat Aur Mehanat
1988 सोने पे सुहागा Sone Pe Suhaaga
1988 शेरनी Sherni
1988 राम अवतार Ram-Avtar
1988 वक्त की आवाजा Waqt Ki Awaz
1989 निगाहें Nigahen
1989 मैं तेरा दुश्मन Main Tera Dushman
1989 गूरु Guru
1989 जोशीले Joshilaay
1989 गैर कानूनी Gair Kanooni
1989 चांदनी Chandni
1989 चालबाज ChaalBaaz
1990 पत्थर के इंसान Pathar Ke Insan
1990 नाकाबंदी Nakabandi
1991 फरिश्ते Farishtay
1991 लम्हे Lamhe
1991 बंजारन Banjaran
1992 खुदा गवाह Khuda Gawah
1992 हीर रांझा Heer Ranjha
1992 आसमान से गिरा Aasman Se Gira
1992 दिलावर Dilawar
1993 गुरुदेव Gurudev
1993 रूप की रानी चोरों का राजा
Roop Ki Rani Choron Ka Raja
1993 गुमराह Gumrah
1993 रियासत Reyasat
1993 चंद्रमुखी Chandramukhi
1994 लाडला Laadla
1994 चांद का टुकड़ा Chaand Kaa Tukdaa
1996 आर्मी Army
1996 मिस्टर बेचारा Mr. Bechara
1997 जुदाई Judaai
1997 कौन सच्चा कौन झूठा
Kaun Sachcha Kaun Jhootha
2004 मेरी बीवी का जवाब नहीं
Meri Biwi Ka Jawaab Nahin
2008 हल्ला बोल Halla Bol
2012 इंग्लिश विंग्लिश English Vinglish
2013 बॉम्बे टाकीज Bombay Talkies
2017 मॉम Mom
2018 जीरो Zero

​Tags: sridevi first movie,  श्रीदेवी फ़िल्में, sridevi husband, sridevi age, श्रीदेवी फैमिली फोटो, श्रीदेवी की पहली हिन्दी फिल्म, श्री देवी जीवनी, sridevi real name, sridevi husband name

यह भी पढ़ें

 

hindihaat: