भारत के प्रमुख अवार्ड्स कौनसे हैं ? – Bharat Ke Pramukh Award in Hindi

Bharat Ke Pramukh Award भारत सरकार द्वारा युद्ध, खेल, वीरता, साहित्य एवं कला के क्षेत्र में क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने पर विशिष्ट पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। आजादी के बाद भारतीय संविधान के लागू होने पर कुछ ऐसे पुरस्कारों की शुरुआत हुई। आज की पोस्ट में हम जानेंगे कि भारत के प्रमुख अवार्ड्स कौनसे हैं ?

Bharat Ke Pramukh Award in Hindi - भारत के प्रमुख अवार्ड्स कौनसे हैं ?
भारत के प्रमुख नागरिक पुरस्कार – Bharat Ke Pramukh Award Civilian Awards

Table of Contents

भारत रत्न – (Bharat Ratna)-

भारत के प्रमुख अवार्ड्स – यह भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। 1954 में शुरू हुआ यह पुरस्कार कला, विज्ञान या साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने पर दिया जाता है।  विजेता का नाम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किया जाता है। सचिन तेंदुलकर खेल के क्षेत्र के पहले व्यक्ति हैं, जिन्हे ये सम्मान दिया गया है। सबसे पहले इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले लोगों में पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का नाम भी शामिल है। एक वर्ष में यह सम्मान केवल 3 लोगों को दिया जा सकता है।

पदम् भूषण – (Padam Bhushan) –

भारत के प्रमुख अवार्ड्स -1954 में शुरु हुआ ये अवार्ड कला, विज्ञान, साहित्य, खेल, शिक्षा, इंडस्ट्री और सिविल सर्विसेज़ में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है। यह भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार मरणोपरांत नहीं दिया जाता है।

पदम् विभूषण – (Padam Vibhushan)-

भारत के प्रमुख अवार्ड्स – यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार है। इस पुरस्कार की शुरुआत भी 1954 में हुई थी।

पदम् श्री – (Padam Shri) –

यह भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। एक साल में अधिकतम 120 लोगों को यह पुरस्कार दिया जा सकता है। इस पुरस्कार की विशेष बात यह है, कि कोई भी व्यक्ति अपने कार्यों के आधार पर अपना नाम पुरस्कार के लिए रजिस्टर कर सकता है। इसके बाद राज्य सरकारें हर साल अपने राज्यों से नामांकन केंद्र सरकार को भेजती है। अंतिम सूची तैयार होने के बाद राष्ट्रपति के पास हस्ताक्षर के लिए चली जाती है।

भारत के प्रमुख वीरता पुरस्कार (युद्धकालीन)- Bharat Ke Pramukh Award Wartime Gallantry Awards

परमवीर चक्र – (Paramvir Chakra) –

भारत के प्रमुख अवार्ड्स – यह भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। 26 जनवरी 1950 में स्थापित इस पुरस्कार को भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को युद्ध के दौरान साहस दिखाने और मृत्यु की परवाह न करते हुए दुश्मनों से लोहा लेने पर दिया जाता है। आजादी के पहले विक्टोरिया क्रॉस सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार हुआ करता था, जो ब्रिटिश सरकार के द्वारा दिया जाता था।  मेजर सोमनाथ सिंह इसके सबसे पहले प्राप्तकर्ता थे। वर्तमान में योगेंद्र सिंह यादव, बाना सिंह और राइफलमैन संजय कुमार ही परमवीर चक्र के जीवित विजेता हैं।

महावीर चक्र – (Mahavir Chakra)-

यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है और युद्ध के दौरान वीरता का प्रदर्शन करने पर दिया जाता है।

वीर चक्र – (Vir Chakra) –

परमवीर और महावीर चक्र की तरह इसे भी युद्ध के दौरान वीरता दिखाने पर दिया जाता है।  यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है।

भारत के प्रमुख वीरता पुरस्कार (शांतिकालीन)- Bharat Ke Pramukh Award Peacetime Gallantry Awards

अशोक चक्र – (Ashok Chakra) –

यह पुरस्कार शांति के दौरान साहस का प्रर्दशन करने पर दिया जाता है।  इस पुरस्कार की विशेषता यह है की इसे सैनिकों के अलावा आम नागरिकों को भी दिया जाता है। यह भारत का सर्वोच्च शांति के समय दिया जाने वाला वीरता पुरस्कार है।

कीर्ति चक्र – (Kirti Chakra) –

यह भारत का दूसरा शांति के समय दिया जाने वाला वीरता पुरस्कार है।

शौर्य चक्र – (Shourya Chakra) –

यह भारत का तीसरा शांति के समय दिया जाने वाला वीरता पुरस्कार है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार – National Sports Awards

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड – (Major Dhyan Chand Khel Ratna) –

1991-92 में स्थापित यह पुरस्कार खेल के क्षेत्र में सराहनीय योगदान पर दिया जाता है। यह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के नाम पर  शुरू हुआ था।  विश्वनाथ आनंद इसके सबसे पहले विजेता हैं।

अर्जुन अवार्ड – (Arjun Award) –

यह पुरस्कार 1961 में शुरू हुआ था।

ध्यान चंद अवार्ड – (Dhyanchandra Award)

प्रसिद्ध हॉकी खिलाडी मेजर ध्यानचंद के नाम पर यह पुरस्कार भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है।  2002 से शुरू हुए इस पुरस्कार के विजेताओं का चयन केंद्र सरकार द्वारा चयनित समिति के सदस्य करते हैं।

द्रोणाचार्य अवार्ड – (Dronacharya Award) –

1985 में स्थापित यह पुरस्कार को कोचिंग का सम्मान करते हुए कोचों को दिया जाता है।  यह पुरस्कार कौरवो और पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य के नाम पर शुरू किया गया था।  भलाचंद्र भास्कर भागवत  के प्रथम विजेता थे।

भारत के प्रमुख फिल्म पुरस्कार –

नेशनल फिल्म अवार्ड – (National Film Awards)-

भारत के प्रमुख अवार्ड्स – भारत सरकार द्वारा चयनित सदस्य एक समिति के माध्यम से विजेताओं का चयन करते हैं। अंतिम समीक्षा के बाद सूची को राष्ट्रपति के पास हस्ताक्षर के लिए भेज दिया जाता है। इस पुरस्कार की शुरुआत 1954 में हुए थी।

दादा साहब फाल्के अवार्ड – (Dada Saheb Phalke Awards)-

दादा साहेब फाल्के को भारतीय सिनेमा का पितामह कहा जाता है, जिन्होंने पहली भारतीय फिल्म “राजा हरिश्चंद” बनाई थी। यह पुरस्कार एक प्रकार का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड है, जो सिनेमा में लम्बे समय तक योगदान के लिए दिया जाता है। 1969 में स्थापित यह पुरस्कार सबसे पहले भारतीय अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था।

Bharat Ke Pramukh Award कुछ अन्य पुरस्कार –

  • सेना मैडल
  • नौ सेना मैडल
  • वायु सेना मैडल
  • गाँधी शांति पुरस्कार
  • ज्ञानपीठ पुरस्कार
  • साहित्य अकादमी पुरस्कार
  • संजय चोपड़ा अवार्ड
  • गीता चोपड़ा अवार्ड
  • नारी शक्ति अवार्ड

मितेश नागर
(लेखक स्वतंत्र पत्रकार एवं तकनीकी विशेषज्ञ हैं। इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है।)

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply