X

2019 में सरकारी अवकाश – Government Holidays 2019

2019 में सरकारी अवकाश - Government Holidays 2019

2019 में सरकारी अवकाश की जानकारी नीचे दी जा रही है और सम्बन्धित अवकाशों की मोटी जानकारी भी मुहैया करवाने का प्रयास किया गया है. साल 2019 में 29 सार्वजनिक और 21 elective अवकाश रहेंगे. जिसमे 11 अवकाश शनिवार और रविवार के दिन है.

2019 में सरकारी अवकाश

क्र. अवकाश का नाम राष्ट्रीय कलैण्डर ग्रेगोरियन दिनांक वार
1. गुरूगोबिन्द सिंह जयन्ती 23 पोष,1940 13.01.2019 रविवार
2.         गणतन्त्र दिवस 06 माघ, 1940 26.01.2019 शनिवार
3.         महाशिवरात्रि 13 फाल्गुन, 1940 4.03.2019 सोमवार
4.         होलिका दहन 29 फाल्गुन, 1940 20.03.2019 बुधवार
5.         धूलण्डी 30 फाल्गुन, 1940 21.03.2019 गुरुवार
6.         चेटीचण्ड 16 चैत्र, 1941 06.04 .2019 शनिवार
7.         श्री रामनवमी 23  चैत्र, 1941 13.04.2019 शनिवार
8. डां. अम्बेडकर जयन्ती 24 चैत्र, 1941 14.04.2019 रविवार
9.        श्री महावीर जयन्ती 27 चैत्र, 1941 17.04.2019 बुधवार
10.        गुडफ्राइडे 29 चैत्र, 1941 19.04.2019 शुक्रवार
11.        परशुराम जयन्ती 17 बैशाख 1941 07.05.2019 मंगलवार
12.     ईदुलफितर(चाँद से) 15  ज्येष्ठ, 1941 05.06.2019 सोमवार
13.    महाराणा प्रताप जयन्ती 16 ज्येष्ठ, 1941 06.06.2019 गुरुवार
14. ईदुलजुहा 21 श्रावण, 1941 12.08.2019 सोमवार
15.    रक्षाबन्धन 2 4 श्रावण, 1941 15.08.2019 गुरुवार
16.     स्वतंत्रता दिवस 24 श्रावण, 1941 15.08.2019 गुरुवार
17.     श्री कृष्ण जन्माष्टमी 02 भाद्रपद, 1941 24.08.2019 शनिवार
18.    रामदेव जयन्ती 17 भाद्रपद, 1941 08.09.2019 रविवार
19.    तेजा दशमी 17 भाद्रपद, 1941 08.09.2019 रविवार
20.     मोहर्रम (ताजिया) चाँद से 19 भाद्रपद, 1941 10.09.2019 मंगलवार
21. नवरात्र स्थापना 07 आश्विन, 1941 29.09.2019 रविवार
22.     महात्मा गांधी जयन्ती 10 आश्विन, 1941 02.10.2019 बुधवार
23.     दुर्गाष्टमी 14 आश्विन, 1941 06.10.2019 रविवार
24.     विजयदशमी 16 आश्विन, 1941 08.10.2019 मंगलवार
25.     दीपावली 05 कार्तिक, 1941 27.10.2019 रविवार
26.     गोवर्धन पूजा 06 कार्तिक, 1941 28.10.2019 सोमवार
27.     भैया दोज 07कार्तिक, 1941 29.10.2019 मंगलवार
28.     बारावफात (ईद मिलादुन्नबी) 19 कार्तिक, 1941 10.11.2019 रविवार
29.     गुरूनानक जयन्ती 02 कार्तिक, 1941 12.11.2019 मंगलवार
30. क्रिसमस डे 4 पौष, 1941 25.12.2019 बुधवार

2019 में सरकारी अवकाश- ऐच्छिक अवकाश

क्र अवकाश का नाम राष्ट्रीय कलैण्डर ग्रेगोरियन दिनांक वार
1.         नव वर्ष दिवस 11 पौष, 1940 01.01.2019 मंगलवार
2.         देवनारायण जयन्ती 23 माघ, 1940 12.02.2019 मंगलवार
3.    विश्वकर्मा जयन्ती 29 माघ, 1940 17.02.2019 रविवार
4. स्वामी रामचरण  जयन्ती 29 माघ, 1940 18.02.2019 सोमवार
5.    गुरु रविदास जयन्ती 30 माघ, 1940 19.02.2019 मंगलवार
6. गाडगे महाराज जयन्ती 03 फाल्गुन, 1940 22.02.2019 शुक्रवार
7.    महर्षि दयानन्द सरस्वती जयन्ती 10 फाल्गुन, 1940 01.03.2019 शुक्रवार
8.    फुले जयन्ती 21 चैत्र, 1941 11.04.2019 गुरुवार
9. बैशाखी 24 चैत्र, 1941 14.04.2019 रविवार
10.    शब-ए-बारात 01 बैशाख, 1941 20.04.2019 शनिवार
11.     सैन जयन्ती 11 बैशाख, 1941 01.05.2019 बुधवार
12.     बुद्ध पूर्णिमा 28 बैशाख, 1941 18.05.2019 शनिवार
13.     जुमातुलविदा 10 ज्येष्ठ, 1941 31.05.2019 शुक्रवार
14.     गुरु पूर्णिमा 25 आषाढ़, 1941 16.07.2019 मंगलवार
15.     थदड़ी 01 भाद्रपद, 1941 23.08.2019 शुक्रवार
16.     गणेश चतुर्थी 11 भाद्रपद, 1941 02.09.2019 सोमवार
17.     संवत्सरी 12 भाद्रपद, 1941 14.09.2019 मंगलवार
18.     अनन्त चतुर्दशी 21 भाद्रपद, 1941 12 .09.2019 गुरुवार
19.     महानवमी 15 आश्विन, 1941 07.10.2019 सोमवार
20.     करवा चौथ 25 आश्विन, 1941 17.10.2019 गुरुवार
21.     पार्श्वनाथ जयन्ती 30 मार्गशीर्ष   1941 21.12.2019 शनिवार
(जगह और सरकारी आदेशों में परिवर्तन हो सकता है, इस तरह के किसी भी बदलाव के लिए हिंदी हाट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी.)
 

गणतंत्र दिवस republic day 

republic day india 2019  भारत के राष्ट्रीय पर्वों में से एक गणतंत्र दिवस हर वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है. देश की आजादी 15 अगस्त, 1947 को हुई थी उसके बाद 26 जनवरी, 1949 तक देश के कानून बनाने में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर republic day india ambedkar और उनकी टीम ने काम किया.

26 जनवरी 1949 के दिन को इसीलिए देश में राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है republic day india meaning क्योंकि इस दिन लोकतांत्रिक प्रणाली के साथ लागू किया गया जो कि हमारे देश के चाहे फिर वह पुलिस तंत्र हो, न्याय तंत्र हो और विदेशी मामलो से लेकर गांव ढाणी तक के छोटे से छोटी समस्याओं के हल निकालने के लिए आज भी हमारा कानून काम कर रहा है. Read More… 

स्‍वतंत्रता दिवस Independence Day

भारत के लिए यह सबसे बड़ा  राष्ट्रीय पर्व है. 15 अगस्त 1947 के दिन हमारे देश को ब्रिटिश साम्राज्य से स्वतंत्रता मिली थी. पूरे देश  में 15 अगस्त को  सभी जगह तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रगान गाया जाता है और जगह-जगह पर देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन होता है. देश के प्रधानमंत्री इस दिन दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा फहराते हैं. Read More…

ईद-उल-जुहा Eid-Al-Adha

क़ुरबानी का पर्व बकरीद इस साल चांद दिखने पर  सरकारी कैलेंडर के अनुसार 12-08-2019  को मनाया जायेगा. ईद-उल-जुहा के दिन नए कपड़ेपहन मस्जिदो में नमाज़ अदा की जाती है और खुशहाली की कामना की जाती है. इस त्यौहार में बकरे की बलि देने की भीपरम्परा है. बकरे की कुर्बानी के बाद उसके गोश्त को तीन भागों में बांटा जाता है. इसका एक भाग परिवार के लिए, दूसराभाग संबंधियों के लिए तथा तीसरा भाग गरीबों में बाँटा जाता है. यह त्यौहार दुनिया भर में मुसलमान धर्मावलम्बी मनाते हैं. Read More…

श्री कृष्ण जन्माष्टमी जन्माष्टमी की सम्पूर्ण जानकारी

भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को जन्माष्टमी के  पर्व के रूप में पुर देश और दुनिया में मनाया जाता है ।  ग्रंथों के अनुसार श्री कृष्ण कन्हैया  का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि के समय हुआ था। अंग्रेजी कलैंडर के हिसाब से इस साल 2019 में 24  अगस्त के दिन कृष्ण जन्माष्टमी मनायी जायगी कहते है की भाद्रपद मास में आने वाली कृष्ण पक्ष की अष्टमी को यदि रोहिणी नक्षत्र का भी संयोग हो तो वह और भी शुभ  माना जाता है जन्माष्टमी के   त्यौहार  को तीन दिन तक मनाया जाता है भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी  के  दिन जन्माष्टमी  उसके अगले दिन नंदोत्सव और तीसरे दिन भगवान की शोभा यात्रा निकाली जाती है. Read More…

रामदेवरा की पद यात्रा रामदेव जयंती

रामदेवरा में हर वर्ष  भादवा शुक्ल दूज से भादवा शुक्ल एकादशी पर रामदेव जयंती तक लक्खी मेला परवान चढ़ता है  राजस्थान  के पोकरण की धरती जो पूरे विश्व भर में परमाणु परीक्षण के बाद चर्चा में आई  बाबा रामदेव और उनके वंशज इस धरती के शासक थे। पोकरण के रुणिचा धाम मेंराजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता बाबा रामदेव का  विशाल मंदिर है  जहां 12 महीने पूजा अर्चना होती है और दूर-दूर से श्रद्धालु  बाबा को नमन करने आते हैं । वैसे तो भादवा के पूरे महीने ही बाबा का मेला लगता है पर रामदेवरा में हर वर्ष  हिंदी माह के कलैंडर के अनुसार भादवा शुक्ल दूज   से भादवा शुक्ला एकादशी रामदेव जयंती तक लक्खी मेला  परवान चढ़ता है, जिसमें लाखों की संख्या में लोग बाबा के दर्शन करने पहुंचते  हैं। इस साल रामदेवरा मेला 8 सितम्बर को रामदेव जयंती तक चलेगा. Read More…

गांधी जयंती Gandhi Jayanti

प्रति वर्ष 2 अक्टूबर के दिन को गांधी जयंती के रुप में मनाया जाता है। दिल्ली में स्थित राजघाट पर बापू की समाधि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होता है। इसके साथ ही ना केवल भारत में बल्कि विश्व के कई देशों में प्रार्थना सभाओं का बापू के प्रिय भजनों सहित और कई कार्यक्रमों का आयोजनकिया जाता है। पूरे भारत में 2 अक्टूबर को राष्ट्रीय छुट्टी होती है। इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है  हर जगह बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीताराम… गया जाता है। Read More…

नवरात्र पूजा के विधि विधान शारदीय  नवरात्र

2019 में शारदीय नवरात्र अश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक मनाया जाता है। प्रतिपदा के दिन से नवरात्र के नौ दिन के उत्सव की शुरुआत होती है। नवरात्र के इन नौ दिन—रातो में देवी (शक्ति) के नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा का आह्वान कर घट (कलश) स्थापना कीजाती है और फिर नौ दिनों तक देवी मां के अलग स्वरूपों की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। नवरात्र Navratri का पावन पर्व वर्ष में दो बार आता है। चैत्र Chaitra नवरात्र और शारदीय Shardiya नवरात्र, दोनों ही नवरात्र की पूजा समान रूप से की जाती है। फिर भी विजयादशमी और दीपावली से पहले आने वाले शारदीय नवरात्र को भारत के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाता है। दीपावलीDiwali की जगमगाहट की शुरुआत भी शारदीय नवरात्र के साथ ही शुरू हो जाती है। देवी के उपासक नवरात्र के नो दिनों तक शक्ति के नौ रूपों की सेवा और पूजा में लीन रहते हैं। वहीं दूसरी और इन नौ रातो में ना केवल भारत में बल्कि विश्व में कई जगह गरबा और डांडियारास की धूम रहती है। Read More…

दशहरा (विजयादशमी) Vijay  Dashmi

साल 2019 में 8 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व मनाया जायेगा. हिंदी पंचाग के अनुसार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष कीदशमी को  बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के रुप में  विजयदशमी  मनाया जाता है. भगवान राम की रावणपर और माता दुर्गा की महिषासुर पर जीत के इस त्यौहार को देशभर में मनाया जाता है. पूरे देश भर में रावण के पुतले बनाकर दशहरे के दिन जलाये जाते है. विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजा भी होती है. Read More…
Tag:govt holidays 2019 odisha, gov holidays 2019 uk, govt holidays 2019 west bengal

दिवाली पर कैसे करें महालक्ष्मी जी की पूजा

साल 2019  में दिवाली का त्यौहार 27 अक्टुबर को मनाया जाएगा, इस दिन को “रोशनी का त्यौहार” भी कहा जाता है। ऐसा मानना है कि दीपावली के दिन अयोध्या के राजा श्री रामचंद्र चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात पुन: अयोध्या लौटे थे। इस दिन अयोध्यावासियों का ह्दय अपने प्रिय राजा के आगमन सेउल्लासित हो उठा था। प्रभु राम के स्वागत में अयोध्यावासियों ने घी के ​​दिए जलाए। कार्तिक मास की अमावस्या की वह रात्रि दियों की रोशनी से जगमगा उठी। तभी से असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का यह त्यौहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है. Read More…
Tag: govt holidays 2019 karnataka, hk govt holidays 2019, tn govt holidays 2019

गोवर्धन पूजा गोवर्धन पूजा

साल 2019 में 28 अक्टुम्बर के दिन गोवर्धन पूजा की जाएगी। इस दिन सुबह घरों के आगे गोबर की विशेष अकृति बना कर पूजा की जाती है। महिलाएं, पुरुष व बच्चे सभी इस पूजा में शामिल होते हैं। गोवर्धन पूजा भी होती है। इस दिन शाम के समय मंदिरों में अन्नकूट का आयोजन किया जाता है।अन्नकूट बना कर उसका वितरण किया जाता है। इस दिन को बूढ़ी दिवाली के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा मानना है कि जब कृष्ण ने बृजवासियों को मूसलधार वर्षा से बचने के लिए सात दिन तक गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर रखा, तभी से हर वर्ष गोवर्धन पूजा करके अन्नकूट उत्सवमनाने की परम्परा निरन्तर चल रही है। Read More…
Tag:hp govt holidays 2019 pdf, govt holidays 2019 in telangana, govt holidays 2019 in odisha, govt holidays 2019 in delhi

गणेश चतुर्थी गणेश चतुर्थी की सम्पूर्ण जानकारी

हिंदी महीनो के कैलेंडर के अनुसार भादो माह की  शुक्ल पक्ष में चतुर्थी के दिन गणेश जी का जन्मदिन मनाया जाता है जो कि इस वर्ष अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 02 सितम्बर  2019  को है. इस दिन को पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास से मनाया जाता है. जगह-जगह प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा होती है. लोग अपने घरों में गणेश जी की स्थापना करते हैं और सुबह नहा धोकर गणेश जी की पूजा करते हैं. भगवान श्रीगणेश की पूजा करके लाल चंदन, कपूर, नारियल, दूर्वा घास और उनके प्रिय मोदक उन्हें चढ़ाए जाते हैं. मोदक और स्वादिष्ट मिष्ठान बनाकर उनका भोग लगाया जाता है और उसके बाद गणेश जी की आरती गाई जाती है तथा समस्त कष्टों को हरने की कामना की  जाती है.  भगवान शिव और पार्वती के पुत्र श्री गणेश को समृद्धि और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है. समस्त देवी देवताओं में यह प्रथम पूज्य हैं, रिद्धि और सिद्धि भगवान गणेश की दो पत्नियां है और शुभ और लाभ उनके दो पुत्रों के नाम हैं. Read More…
Tag:govt holidays 2019 punjab, govt holidays 2019, govt holidays 2019 india, govt holidays 2019 ap, hp govt holidays 2019

क्रिसमस 2019

साल 2019 क्रिसमस Christmas का पर्व Festival दुनिया के सर्वाधिक लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ हर साल 25 दिसम्बर 25 December को प्रभु यीशु Jesus Christ के जन्म Birth की खुशी में मनाते हैं। यह पर्व मूलतः ईसाई समुदाय Christian Community के लोग मनाते हैं पर पिछले काफी सालों से सभी धर्मों और सम्प्रदाय के लोग भी इस त्योहार का बेसब्री से ना केवल इंतज़ार करते हैं बल्कि मनाते भी हैं। क्रिसमस की तैयारी दिसम्बर महीने के साथ ही शुरू हो जाती है। क्रिसमस के अवसर पर गिरजाघरों को विशेष रूप से सजाया जाता है। घरों और होटल्स में भी इस दिन के लिये  खास तैयारी  की जाती है। क्रिसमस का त्यौहार कई चीजों के लिए खास होता है जैसे क्रिसमस ट्री, स्टार, गिफ्टस, केरोल सिंगिंग, क्रिसमस केक और इस दिन सांता क्लॉज बच्चों को उपहार भी देते  हैं। Read More…
Tag: govt holidays 2019 in karnataka, govt holidays 2019 mp, govt holidays 2019 in ap, govt holidays 2019 delhi, govt holidays 2019 kerala

गुरू पूर्णिमा गुरू पूर्णिमा

मनुष्य जीवन बड़ी ही मुश्किल से मिलता है और इस जीवन में हर कदम पर गुरू की आवश्यकता होती है। हमारे जीवन और सस्कृति में गुरू का जो स्थान है शायद ही इससे ज्यादा जरूरी कोई चीज होगी। इन्सान की उत्पत्ति से लेकर आधुनिक युग के इस चकाचौंध तक गुरू का अपना ही रोल रहा है। हर वर्ष की तहर साल में एक बार आने वाला गुरू पूर्णिमा का यह पर्व इस वर्ष 2019  में 16 जुलाई,को गुरू पूजा की जाएगी।Read More…
Tags: govt holidays 2019  tamil nadu, govt holidays 2019 maharashtra, govt holidays 2019 telangana, govt holidays 2019 haryana

tamil nadu, govt holidays 2019 maharashtra, govt holidays 2019 telangana, govt holidays 2019 haryana, govt holidays 2019 in karnataka, govt holidays 2019 mp, govt holidays 2019 in ap, govt holidays 2019 delhi, govt holidays 2019 kerala, govt holidays 2019 punjab, govt holidays 2019, govt holidays 2019 india, govt holidays 2019 ap, hp govt holidays 2019, hp govt holidays 2019 pdf, govt holidays 2019 in telangana, govt holidays 2019 in odisha, govt holidays 2019 in delhi, govt holidays 2019 karnataka, hk govt holidays 2019, tn govt holidays 2019, govt holidays 2019 odisha, gov holidays 2019 uk, govt holidays 2019 west bengal

यह भी पढ़े:

जनवरी के मुख्य त्यौहार और खास दिन

फरवरी  के त्यौहार और खास दिन

अप्रेल के त्यौहार और खास दिन

मई  के त्यौहार और खास दिन

जून के त्यौहार और खास दिन

अगस्त के त्यौहार और खास दिन

सितम्बर माह के त्यौहार और खास दिन

अक्टूबर के त्यौहार और खास दिन 

hindihaat: