Introduction of ओ.पी. रावत O.P. Rawat in Hindi

मुख्य चुनाव आयुक्त ओ.पी. रावत का परिचय

ओम प्रकाश रावत OP Rawat भारत के 22वें मुख्य चुनाव आयुक्त Chief Election Commissioner हैं। मध्यप्रदेश काडर के 1977 बैच के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS अधिकारी ओ.पी. रावत की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति ने 21 जनवरी 2018 को की। अचल कुमार जोति AK Joti की सेवानिवृत्ति के बाद ओ.पी. रावत की इस पद पर नियुक्ति की गई।
tags: whos is OP Rawat, information about O.P. Rawat

ओ.पी. रावत का व्यक्तिगत जीवन Personal Life of OP Rawat

ओ.पी. रावत का जन्म Birth of OP Rawat 2 दिसम्बर 1953 को उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में हुआ था। राजपूत परिवार से सम्बंध रखने वाले रावत का लालन—पालन गढ़वाल में हुआ। वह शुरू से ही काफी मृदुभाषी रहे हैं। 

परन्तु लोक सेवक Bureaucrat के ​रूप में उन्हें नियमों Rule Book के अनुसार ही काम करने वाले अफसर के रूप में जाना जाता है। नौकरशाही Bureaucracy में उनका नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। 

Tags: Birth and Caste of OP Rawat
यह भी पढ़ें:

ओ.पी. रावत की शिक्षा Education of OP Rawat

रावत ने बनारस हिंदु विश्वविद्यालय, वाराणसी BHU से फिजिक्स विषय में एमएससी की है। सोशल डवलपमेंट प्लानिंग में भी रावत ने
1989 में यूके से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हासिल की।

ओ.पी. रावत का करियर Career of OP Rawat

रावत एक उपखंड अधिकारी SDO के पद से मुख्य चुनाव आयुक्त के पद तक पहुंचे हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी रहते हुए ओ.पी. रावत ने मध्य प्रदेश शासन Government of Madhya Pradesh तथा केन्द्र सरकार Union Government of India के विभिन्न महत्त्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी।

रावत मध्यप्रदेश सरकार में कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, महिला एवं बाल विकास और जनजाति कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर रहे। वह 2004 से 2006 के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबूलाल गौड़ के प्रमुख सचिव भी रहे।

उन्होंने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरमैन तथा मध्य प्रदेश के आबकारी आयुक्त जैसे महत्त्वपूर्ण पद भी सम्भाले। इसके अलावा रावत भारत सरकार में सार्वजनिक उपक्रम सचिव तथा रक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रहे।

यह भी पढ़ें:

साफ छवि के अफसर Officer of Clean Image

ओ.पी. रावत एक साफ और ईमानदार छवि के अफसर रहे हैं। ईमानदारी और साफ छवि के कारण रावत को प्रधानमंत्री की ओर से 2010 में सर्वश्रेष्ठ लोकसेवक पुरस्कार Award of Best Administrator भी दिया जा चुका है।

उनकी साफ और निष्पक्ष छवि के कारण ही संयुक्त राष्ट्र United Nations ने उन्हें दक्षिण अफ्रीका South Africa में रंगभेद के बाद होने वाले पहले Post-Apartheid चुनावों के लिए मई 1994 के दौरान अपनी ओर से चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त कर भेजा था। मध्यप्रदेश प्रांत में जनजातियों के भूमि अधिकार कानून की सफल क्रियान्विति के लिए भी रावत को ही श्रेय दिया जाता है।

रावत को मध्य प्रदेश में शराब माफिया को कमजोर कर बिना शराब की ब्रिक्री बढ़ाए आठ साल में 800 करोड़ रुपए से 4000 करोड़ रुपए तक पहुंचाने के लिए भी जाना जाता है।

चुनाव आयोग और रावत Election Commission and Rawat

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने से पहले ओ.पी. रावत ने भारत के चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में सेवाएं दी हैं। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने रावत को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था और रावत ने 14 अगस्त 2015 को चुनाव आयुक्त का पद सम्भाला था।

रावत के चुनाव आयुक्त रहते हुए बिहार, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पॉन्डिचेरी, असम, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, गोवा, गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के आम चुनाव कराए गए थे। वहीं राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के चुनाव भी रावत के कार्यकाल में कराए गए थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त के बारे में अन्य जानकारी Information
about CEC

नोमिनेटर
भारत सरकार
नियोक्ता
भारत के राष्ट्रपति
कार्यकाल
6 वर्ष या 65 वर्ष (जो भी पहले)
मुख्यालय
नई दिल्ली
कार्यालय
निर्वाचन सदन,
अशोका रोड,
नई दिल्ली-01
आयोग स्थापना
25 जनवरी 1950 (राष्ट्रीय मतदाता दिवस)
वेबसाइट

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त और कार्यकाल CECs of India
and their Tenure

भारत की आजादी के बाद पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन Sukumar Sen से लेकर ओ.पी. रावत तक कुल 22 मुख्य चुनाव आयुक्त हो चुके हैं। इनकी सूची निम्न प्रकार है—
1
सुकुमार सेन
21 मार्च 1950
19 दिसम्बर 1958
2
कल्याण सुंदरम
20 दिसम्बर 1958
30 सितम्बर 1967
3
एसपी सेन वर्मा
अक्टूबर 1967
30 सितम्बर 1972
4
नागेन्द्र सिंह
अक्टूबर 1972
फरवरी 1973
5
टी. स्वामीनाथन
फरवरी 1973
17 जून 1977
6
एस.एल. शकधर
18 जून 1977
17 जून 1982
7
आर.के.त्रिवेदी
18 जून 1982
31 दिसम्बर 1985
8
आरवीएस पेरी शास्त्री
जनवरी 1986
25 नवम्बर 1990
9
वी.एस. रामादेवी
26 नवम्बर 1990
11 दिसम्बर 1990
10
टी.एन. शेषन
12 दिसम्बर 1990
11 दिसम्बर 1996
11
एम.एस.गिल
12 दिसम्बर 1996
13 जून 2001
12
जे.एम. लिंगदाह
14 जून 2001
फरवरी 2004
13
टी.एस. कृष्णमूर्ति
फरवरी 2004
15 मई 2005
14
बी.बी. टंडन
16 मई 2005
29 जून 2006
15
एन. गोपालस्वामी
30 जून 2006
20 अप्रैल 2009
16
नवीन चावला
21 अप्रैल 2009
29 जुलाई 2010
17
एस.वाई. कुरैशी
30 जुलाई 2010
10 जून 2012
18
वी.एस. सम्पत
11 जून 2012
15 जनवरी 2015
19
एच.एस.ब्रह्मा
16 जनवरी 2015
18 अप्रैल 2015
20
नसीम जैदी
19 अप्रैल 2015
जुलाई 2017
21
अचल कुमार जोति
जुलाई 2017
23 जनवरी 2018
22
ओम प्रकाश रावत
23 जनवरी 2018

Leave a Reply